{"_id":"5aa8c61e4f1c1bb9758b53f1","slug":"bangalore-woman-divorce-on-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह साल पहले लव मैरिज फिर फोन पर तलाक, बेंगलुरु से \"दौड़ी आई बेगम\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल पहले लव मैरिज फिर फोन पर तलाक, बेंगलुरु से "दौड़ी आई बेगम"
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक पर रोक के बावजूद फोन से तलाक देने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। फोन से तलाक देने का एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले से आया है। मामले से आक्रोशित पत्नी बेंगलुरु से शहर आयी फिर...
Trending Videos
डेमाे पिक
पुलिस की गिरफ्त में है युवक
युवक ने फोन से पत्नी को तलाक दे दिया तो बेंगलुरु में रहने वाली पत्नी अपने भाई के साथ मंगलवार को शहर पहुंच गई और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। इस मामले में सुलह की कोशिशें चल रही थी।

6 साल पहले हुई थी लवमैरिज
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी इशहार (35) तकरीबन दस साल से मुंबई में सिलाई की दुकान पर काम करता है। पड़ोस में ही बेंगलुरु के राममूर्तिनगर थाना क्षेत्र निवासी यासमीन (30) भी अपने परिवार के साथ रहती थी। दोनों के बीच छह साल पहले प्रेम हो गया तो दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद दोनों के एक बेटा (5) और बेटी (3) हुए। तकरीबन छह माह से इशहार ने यासमीन से दूरी बनानी शुरू कर दी। यासमीन ने पुलिस को बताया कि एक हफ्ते पहले इशहार मिलने के बहाने बंगलूरू उसके घर पर पहुंचा और घर से बेटे को बहाने से लेकर भाग आया।

पत्नि का आरोप व्हाट्सऐप पर तलाक की देता था धमकी
यासमीन का आरोप है कि पति ने शादी से संबंधित सारे कागजात भी चोरी करके ले गया। यासमीन ने बताया कि 12 मार्च को इशहार ने मोबाइल पर तलाक दे दिया। यासमीन के तलाक स्वीकार न करने पर इशहार ने व्हाट्सऐप पर मैसेज डाले। धमकी देकर प्रताड़ित भी करने लगा। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला ने तलाक और बेटे के बारे में बंगलूरू के राममूर्तिनगर थाना पुलिस को बताया। बेंगलुरु पुलिस ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद महिला को बुलाया गया। आरोपी पकड़ लिया गया है। बताया कि महिला अपने भाई यासीन के साथ थाने पहुंची है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।