फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बारे में यकीनन ये बातें नहीं जानते होंगे, जानें ऐतिहासिक व प्राकृतिक महत्व

Sat, 06 Apr 2019 01:41 PM IST
शिखा पांडेय आकांक्षा मिश्रा, कानपुर
आकांक्षा मिश्रा, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019 special story
नवरात्र (फाइल फोटो)
चैत्र नवरात्र आज से प्रारम्भ हो गए हैं और 14 अप्रैल रविवार को समाप्त होंगे। आदिशक्ति को प्रसन्न करने का यही सबसे उत्तम समय माना गया है। ज्योतिषाचार्य व पंडित नरेंद्र दीक्षित के अनुसार जानें  जानिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक व प्राकृतिक महत्व के बारे में...
Chaitra Navratri 2019 special story
नवरात्र (फाइल फोटो)
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व

- इसी दिन से सूर्योदय से परमपिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की। सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया साथ ही इन्हीं के नाम से विक्रमी संवत का पहला दिन प्रारंभ होता है।

- भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। इस बार राम नवमी बहुत ही शुभ तिथि में हो रही हैं क्योंकि भगवान राम का राज्यभिषेक इसी दिन हुआ था। शक्ति और भक्ति के नौ दिन अथार्त नवरात्र देवी भगवती का दिन भी यही है।
Chaitra Navratri 2019 special story
नवरात्र (फाइल फोटो)
- युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ। सिंध प्रांत के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरुणावतर संत झूलेलाल इसी दिन प्रकट हुए। विक्रमादित्य की तरह शालिवाहन ने हूणों को परास्त कर दक्षिण भारत में श्रेष्ठतम राज्य स्थापित करने के लिए यही दिन चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019 special story
नवरात्र (फाइल फोटो)
- सिख परम्परा के द्वितीय गुरु श्री आनंद देव जी का जन्म भी इसी दिन हुआ। अगर और लोगों की बात की जाए तो स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन को आर्य समाज की स्थापना दिवस के लिए चुना था।

- महर्षि गौतम का जन्म दिवस भी इसी दिन होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार जी का जन्म दिवस आज ही के दिन होता है।
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2019 special story
गुप्त नवरात्र 2019
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का प्राकृतिक महत्व

- वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही शुरू होता हैं जो उल्लास, उमंग तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंध से भरी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed