फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘फागोत्सव’ का जश्न: राम-जानकी मंदिर में भक्तों ने खेली फूलों की होली, होलियारों ने गाए गीत, देखें तस्वीरें

Thu, 09 Mar 2023 09:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Mar 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Fagotsav, Devotees play Holi of flowers in Ram Janaki temple, Holiyars sing songs
holi 2023 - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले के खपटिहाकला में होली का अनोखा अंदाज देखने को मिला। दरअसल, राम-जानकी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें रंग-बिरंगे फूलों के साथ होली खेली गई।



खपटिहाकला के प्रसिद्ध मंदिर पाथेंश्वरी मंदिर के समीप स्थित राम-जानकी मंदिर में पैतृक गांव पहुंचे ब्रह्मवर्त पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी मुनीशाश्रम जी महाराज कानपुर ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।

इसके बाद भक्तों और ग्रामीणों के साथ फूलों की होली खेली। वहीं, मंदिर परिसर में प्रख्यात कलाकारों के द्वारा होली गीत प्रस्तुत किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी राकेश बाबा ने जगतगुरु शंकराचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Celebration of Fagotsav, Devotees play Holi of flowers in Ram Janaki temple, Holiyars sing songs
holi 2023 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर से पधारे गीतकार राकेश कुमार ने कैसी मच रही होली की धूम रामलला तेरे द्वारेन में पे और मोपे बांके सांवरिया रंग डाल गयो गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं, पंडित अशोक बाबा ने काहे मचली काहे मचली गीत प्रस्तुत किया।

Celebration of Fagotsav, Devotees play Holi of flowers in Ram Janaki temple, Holiyars sing songs
holi 2023 - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद स्थानीय गायक कलाकार सज्जन शुक्ला द्वारा राधा की भीगै सतरंग चुनरिया गीत प्रस्तुत किया। अलोना गांव से आए लक्ष्मण अभिनेता मनोज तिवारी ने बरसाने की छोरी, कान्हा मोसे खेलो न होरी गीत प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebration of Fagotsav, Devotees play Holi of flowers in Ram Janaki temple, Holiyars sing songs
holi 2023 - फोटो : अमर उजाला

वहीं संगीत में होली गीतों में लाल वादक आशीष विश्वकर्मा, तबला वादक शुभम तिवारी, पेड़ में अर्जुन सिंह चंदेल, आर्गन वादक ओमप्रकाश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Celebration of Fagotsav, Devotees play Holi of flowers in Ram Janaki temple, Holiyars sing songs
holi 2023 - फोटो : अमर उजाला

पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना
होली और शब-ए-बरात को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। गांव-गांव बीट के सिपाही से लेकर चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष कार्यक्रम को लेकर मुस्तैद रहे। वहीं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed