फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: सीबीआई ने दर्ज की अपहरण, गैंगरेप की एक और एफआईआर

Tue, 17 Apr 2018 05:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Apr 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
cbi registered 4th case in unnao rape
कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव प्रकरण में सीबीआई ने एक और केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने उन्नाव के माखी थाने में दर्ज पीड़िता के अपहरण व गैंगरेप मामले की जांच करेगी। उन्नाव प्रकरण में सीबीआई ने यह चौथी एफआईआर दर्ज की है।  


 

cbi registered 4th case in unnao rape
कुलदीप सिंह सेंगर

हाईकोर्ट ने सीबीआई को पहले के मामले की भी जांच करने के निर्देश दिए थे। यह मामला 20 जून को 2017 को पीड़िता की मां ने दर्ज कराया था। इसमें शुभम सिंह और अवधेश तिवारी के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर इस मुकदमे में सामूहिक बलात्कार की धारा 376 डी को जोड़ते हुए नरेश तिवारी व दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था।

 

cbi registered 4th case in unnao rape
रेप पीड़िता का परिवार

उन्नाव प्रकरण की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई को पूर्व के मामले की भी जांच करने के आदेश दिए थे। आदेश की कॉपी मिलने के बाद अब इस मामले को भी सीबीआई ने अपने यहां रजिस्टर कर लिया है। वहीं सूत्राें की मानें ताे केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की लगभग छह सदस्यीय टीम मंगलवार को मौका का मुआयना करेगी। सीबीआई के अनुरोध पर स्पेशल कोर्ट ने साेमवार देर शाम इस मामले में उन्नाव जेल में बंद 5 अभियुक्तों को मंगलवार को तलब किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
cbi registered 4th case in unnao rape
रेप पीड़िता

सीबीआई उन्नाव प्रकरण में बलात्कार मामले पर पूरा फोकस कर रही है। मुख्य फोकस विधायक पर लगे आरोपों को लेकर है। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उसकी मददगार शशि सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद सीबीआई उसे लेकर उन्नाव चली गई। विधायक व शशि सिंह से लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही।
 

 

विज्ञापन
cbi registered 4th case in unnao rape
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता

विधायक ने घटना वाले दिन यानी 4 जून को खुद के उन्नाव से बाहर होने का दावा किया है। सीबीआई इसका सीडीआर व दूसरे तकनीकी माध्यमों से मिलान कर रही है। सीबीआई आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को विधायक कुलदीप सेंगर और विधायक की मददगार शशि सिंह को उन्नाव ले जाया जाएगा, जहां सीबीआई 20 जून को दर्ज कराए गए केस और 12 अप्रैल को दर्ज हुए मुकदमे की पड़ताल करेगी। साथ ही घटना स्थल पर भी पीड़िता के साथ अभियुक्त विधायक और शशि सिंह का भी आमना सामना कराया जाएगा।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed