फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 'रोली की कहानी' जानकर रो पड़ेंगे

Tue, 17 Apr 2018 05:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Apr 2018 05:08 PM IST
सार

-दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल, पीड़ित ने खर्चा दिलाने का दिया प्रार्थना पत्र 
-थाना क्षेत्र के पुरवा बले सल्लाहपुर का मामला 
-पुलिस का कहना, हादसे में लड़के की हो चुकी है मौत 

विज्ञापन
happiness of marriage changed into a sadness
दुल्हन रोली, शादी का कार्ड
हाथों में मेहंदी लगाकर सज संवर कर अपने पिया के इंतजार में बैठी दुल्हन रोली के सारे अरमान आंसूओं के साथ बह निकले। घरवाले बारात की अगुवानी का इंतजार करते रहे। पर बारात दरवाजे नहीं आई। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मंडप उखड़ गया। मेहमान विदा हो गए। मामला यूपी के औरैया जिले का है। पीड़ित पक्ष लड़की वालों ने मंगलवार को फंफूद थाने में प्रार्थना पत्र देकर खर्चा दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि जिस लड़के की बारात आनी थी उसकी हादसे में मौत हो चुकी है।  
happiness of marriage changed into a sadness
रोली की शादी का कार्ड
औरैया  फंफूद थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा बले सल्लाहपुर निवासी भूप सिंह पाल ने अपनी पुत्री रोली का रिश्ता ग्राम कुशगवां  चौरी इटावा निवासी कन्हैयालाल पाल के पुत्र चन्द्रभान पाल के साथ तय किया था। लगन तथा बारात की तारीखें भी तय कर ली गयीं थी। 13 अप्रैल को लगन का कार्यक्रम हंसी खुशी माहौल में सम्पन्न हुआ। भूप सिंह का कहना है कि लगन में कन्या पक्ष ने वर पक्ष को एक बाइक टीवीएस स्पोटर्स बाइक तथा 50 हजार रुपये नगद, लगभग 50 हजार के कपड़े और फल आदि सामान दिया था। बारात की तारीख 16 अप्रैल तय की गई थी। शादी के कार्ड कन्या पक्ष ने रिश्तेदारी सहित अपने मिलने-जुलने में बांटे थे। 16 अप्रैल को बारात आनी थी। 
 
happiness of marriage changed into a sadness
दुखी रोली के परिजन
कन्या पक्ष के लोगों ने बारात के स्वागत के लिये खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया था। लोग शादी की खुशियां मना रहे थे। तय समय पर बारात नहीं आयी तो कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से बारात की जानकारी ली तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को पीड़ित पिता अपनी पुत्री को लेकर थाने आया और थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय को तहरीर देकर आपबीती बताई ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
happiness of marriage changed into a sadness
दुल्हन का पिता
इस पर उन्होंने वर पक्ष का मोबाइल नंबर लेकर जब बात की तो पता चला कि जिसकी बारात जानी थी उस लड़के की इकदिल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है। इकदिल जीआरपी को मिले शव की शिनाख्त चन्द्रभान उर्फ सोनू के रूप में उसके परिजनों ने की। जिसके शव को इकदिल पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर पर जांच की जा रही है ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed