फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जबरन संबंध बना प्रेमिका का गला काट कुएं में फेंकने वाले दरिंदे हर रात आते थे, युवती ने सुनाई आपबीती

Thu, 11 Jul 2019 09:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Jul 2019 09:25 AM IST
lover trying to misdeed and murder on wedding day in fatehpur case
चार दिन बाद मौत के मुंह से निकली युवती - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में प्रेमिका का गला काट कर उसे कुएं में फेंकने वाले प्रेमी और उसके दोस्त ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। जब युवती को होश आया तो उसने आपबीती सुनाई। युवती ने बताया कि पहले आरोपी लवकुश ने जबरन उसके साथ संबंध बनाए फिर अपने दोस्त से भी संबंध बनाने का दबाव डाला।


 
lover trying to misdeed and murder on wedding day in fatehpur case
रस्सी और बाेरी की सहायता से युवती को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
युवती के मना करने पर उसका पहले गाला काटा फिर उसे कुएं में धक्का दे दिया। वो चार दिनों तक कुएं में तड़पती रही। युवती ने बताया कि इन चार दिनों में लवकुश और चंदन हर रोज कुएं के पास ये देखने के लिए आते थे कि कहीं मैं जिंदा तो नहीं हूं। दोनों आरोपी हर रात रस्सी लेकर झांसा देने आते थे।

 
lover trying to misdeed and murder on wedding day in fatehpur case
युवती को कुएं से निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
रस्सी लटकाकर कहते थे कि गलती हो गई है। इसे पकड़ कर निकल आओ। तुुम्हे कुछ नहीं होगा। हम तुम्हारा इलाज करा देंगे। पर, युवती जानती थी कि यदि यहां से निकले तो जान से मार दिए जाएंगे। इस वजह से वह तकलीफ में होने के बाद भी कुछ नहीं बोलती थी।

 
विज्ञापन
lover trying to misdeed and murder on wedding day in fatehpur case
युवती को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी गिट्टी फेंकते थे, गिट्टी लगने के बाद भी चुप रहती थी, चीखती नहीं थी। इधर, अभी तक दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी क्राइम ब्रांच की टीमें असफल हैं। माना जा रहा है कि दोनों कहीं दूर निकल गए। जांच अधिकारी सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। 

 
lover trying to misdeed and murder on wedding day in fatehpur case
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस एवं इलाकाई लोग - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि फतेहपुर कल्यानपुर थाने के एक गांव में कुएं से चौथे दिन जिंदा निकाली गई प्रेमिका की हालत अभी ठीक नहीं है। उसका कानपुर के हैलट में इलाज हो रहा है। पति की मानें तो कमर की हड्डी में फ्रैक्चर है। पेट में भी सूजन की समस्या है। इधर, आरोपी पति की ओछी हरकत से क्षुब्ध होकर नवविवाहिता मायके चली गई है। दामाद की करतूत से नाराज होकर मायके पक्ष उसे साथ ले गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed