फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांडः CBI ने किशोरी के चाचा से की पूछताछ, दिखाई ये फोटो कॉपी, पुलिस महकमे में खलबली

Sun, 03 Jun 2018 10:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
CBI questioned Rape victim's uncle
उन्नाव कांड
उन्नावः भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई का थाना पुलिस और पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने किशोरी के पिता की पिटाई और हत्या के मुकदमे की विवेचना में एक बार फिर किशोरी के चाचा (मृतक के छोटे भाई) को लखनऊ मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की है।



 

CBI questioned Rape victim's uncle
कुलदीप सिंह सेंगर

सीबीआई ने शनिवार को किशोरी के चाचा को लखनऊ बुलाकर विस्तार से जानकारी ली। मालूम हो कि बीती 3 अप्रैल को दिल्ली से पेशी पर आए किशोरी के चाचा के गांव पहुंचने पर विधायक के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा था और माखी थाना पुलिस पर दबाव बनाकर पीड़ित पर आर्म्स एक्ट और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

 

CBI questioned Rape victim's uncle
कुलदीप सिंह सेंगर

पुलिस ने पिटाई से घायल किशोरी के पिता को बिना इलाज कराए जेल भेज दिया। जहां 8 अप्रैल की रात उसकी हालत बिगड़ गई। जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान 9 अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई थी। किशोरी के चाचा ने पूछताछ में सीबीआई को 3 से 10 अप्रैल तक हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने सीबीआई को वह शिकायती प्रार्थना पत्र और थाने में दी गई तहरीर की फोटो कॉपी भी दिखाई जो उसके और उसकी भाभी (मृतक की पत्नी) की ओर से दिए गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI questioned Rape victim's uncle
उन्नाव कांड

किशोरी के चाचा ने सीबीआई को बताया कि उसके मारपीट की घटना के समय वह दिल्ली में ही थी। जानकारी मिलने के बाद उसने एसपी से लेकर सीओ और एसओ तक को फोन किया और भाभी को प्रार्थना पत्र लेकर उनके पास भेजा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तब तत्कालीन माखी एसओ (वर्तमान में जेल में बंद) अशोक सिंह भदौरिया ने मारपीट में शामिल विधायक के भाई अतुल सिंह का नाम हटाकर रिपोर्ट दर्ज की थी।

 

 

विज्ञापन
CBI questioned Rape victim's uncle
उन्नाव कांड
सीबीआई ने करीब पांच घंटे तक किशोरी के चाचा से अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक घटना के समय जिले में तैनात कई पुलिस कर्मी और पुलिस अधिकारी सीबीआई के निशाने पर हैं। उधर पूर्व एसओ व दरोगा की गिरफ्तारी, पूर्व एसपी, सीओ और एसओ से पूछताछ के बाद माखी थाने के मुंशी सहित चार पुलिस कर्मियों से मुख्यालय बुलाकर पूछताछ होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed