फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाला ट्रक बांदा से आया था, सीबीआई के हाथ लगा ये सुराग

Sat, 03 Aug 2019 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Aug 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck who hit unnao misdeed victim's car
उन्नाव कांड - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक और क्लीनर की आज सीबीआई कोर्ट में पेशी है। ऐसे में सीबीआई की टीम ट्रक का बांदा कनेक्शन ढूंढ रही है। जिस ट्रक से दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारी गई, उसमें मौरंग लाद कर लाई गई थी।

 
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck who hit unnao misdeed victim's car
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
कार हादसे की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह ही रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने पहुंची। ट्रक हादसे के विवेचक से पूछताछ और कुछ अहम दस्तावेज लेने के बाद टीम बांदा रवाना हो गई। जिस ट्रक से दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारी गई वो ट्रक बांदा से आया था। उसमें मौरंग लाद कर लाई गई थी।

 
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck who hit unnao misdeed victim's car
ट्रक और कार में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस ट्रक एक्सीडेंट की घटना का कोई बांदा से कनेक्शन तो नहीं है। सुबह-सुबह सीबीआई के गुरुबख्शगंज थाने पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने विवेचक से जानकारी ली कि ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास मौरंग कहां से लाए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck who hit unnao misdeed victim's car
ट्रक से टक्कर के बाद कार के परख्च्चे उड़ गए थे - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि सीबीआई इस बात पर फोकस कर रही है कि कहीं घटना की साजिश बांदा में तो नहीं रची गई। दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर शुक्रवार दोपहर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck who hit unnao misdeed victim's car
ट्रक से भिड़ने के बाद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को निपटाने के लिए सीबीआई को सात दिन का समय दिया है, जिसके बाद सीबीआई की टीमें लगातार इस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं। इसी के साथ सीबीआई की एक टीम ने दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात रहे माखी थाना व पुलिस लाइन से कई पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार दोपहर को लखनऊ बुलाया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed