फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता को टक्कर मारने वाले ट्रक मालिक प्रसपा नेता पर कसेगा सीबीआई का शिकंजा

Wed, 31 Jul 2019 03:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck owner who hit unnao misdeed victim's car
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार इसी ट्रक में भिड़ी थी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली किशोरी की कार के रायबरेली में रहस्यमय परिस्थिति में हादसे का शिकार होने के घटनाक्रम ने फतेहपुर के दो परिवारों की नींद उड़ा दी है। हादसे का कारण बने ट्रक का चालक और मालिक दोनों ही इस जिले के हैं। घटना के बाद से दोनों पुलिस हिरासत में हैं।


 
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck owner who hit unnao misdeed victim's car
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को टक्कर मारने वाला ट्रक पूर्व सपा नेता का निकला - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की ओर से इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दिए जाने से तय है कि आने वाले दिनों में दोनों परिवार के सदस्यों को सीबीआई टीम के सवालों का सामना भी करना पड़ेगा। ट्रक संचालन का बड़ा कारोबार करने वाले सपा के पूर्व जिला सचिव एवं वर्तमान में प्रसपा के जिला महासचिव नंदू पाल ने बताया कि हादसे का कारण बना ट्रक उनके भाई देवेंद्र पाल की देखरेख में है।

 
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck owner who hit unnao misdeed victim's car
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार के उड़ गए थे परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में हादसे की जानकारी मिलते ही भाई देवेंद्र पाल तत्काल मौके पर रवाना हो गए थे। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो अब तक रिहाई नहीं मिली। परिवार के लोगों को मिलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। असोथर ब्लाक की पूर्व ब्लाक प्रमुख रामश्री के पति नंदू पाल ने फिर दोहराया कि घटना सीधे-सीधे हादसे की थी। राजनीतिक कारणों से इसे साजिश प्रचारित किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck owner who hit unnao misdeed victim's car
कुलदीप सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच से दिक्कत नहीं है। चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच से जल्द से जल्द सच सामने आए। लगभग ऐसा ही नजरिया ट्रक चला रहे आशीष पाल के पिता सूरज पाल का है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रायबरेली के गुरबख्सगंज थाने गए थे। जहां बेटे से मुलाकात नहीं करने दी गई। बेटा चार साल से ट्रक चला रहा है। छह माह से देेवेंद्र पाल के ट्रक पर ड्राइवर है। उनके उम्रदराज हो जाने के कारण बेटा ही परिवार के जीवकोपार्जन का बंदोबस्त करता था। अब भविष्य की चिंता सताने लगी है।


 
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi investigate truck owner who hit unnao misdeed victim's car
ट्रक से भिड़ने के बाद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचित किए बिना बाहर नहीं जा सकेंगे नंदू पाल 
फतेहपुर तहसील रोड पाल नगर कालोनी में रहने वाले नंदू पाल ने बताया कि मंगलवार को शहर के जेल चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी ने उनसे ट्रकों के कामधंधे के बारे में जानकारी ली। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने भी मोबाइल फोन पर बातचीत की। उनके फोन नंबर लेने के साथ बिना पुलिस को सूचित किए उनके या परिवार के सदस्यों के शहर से बाहर जाने पर रोक लगाने की जानकारी भी दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed