{"_id":"5d458a478ebc3e6d1425fc90","slug":"cbi-interrogates-the-owner-of-the-truck-who-hit-the-victim-s-car","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: सीबीआई ने की पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक मालिक से पूछताछ, सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: सीबीआई ने की पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक मालिक से पूछताछ, सामने आया ये सच
Sun, 04 Aug 2019 02:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट मामले में ट्रक मालिक देवेंद्र किशोर पाल सीबीआई, एसटीएफ और रायबरेली जिला प्रशासन की चार दिन की लंबी पूछताछ के बाद छोड़े गए। वह गुरुवार देर रात अपने घर लौटकर आए तो परिवार ने राहत की सांस ली। ट्रक मालिक से पूछताछ के आधार पर सीबीआई की एक टीम ने रायबरेली दुर्घटनास्थल से बांदा मौरंग डंप खदान तक दौड़ लगाई।
ट्रक की टक्कर के बाद कार के परख्च्चे उड़ गए थे
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई टीम रायबरेली, फतेहपुर, बांदा के टोल प्लाजा के फुटेज चेक कर सकती है। पाल नगर मोहल्ला निवासी प्रसपा के जिला महासचिव नंद किशोर पाल के भाई ट्रक मालिक देवेंद्र किशोर पाल गुरुवार शाम घर लौटे। उन्होंने बताया कि सीबीआई को पूछताछ में बताया है कि उनका ट्रक 27 जुलाई को बांदा से मौरंग लोडिंग कर निकला था। गुरूबख्सगंज थाने की पुलिस ने 28 जुलाई दोपहर करीब 12 बजे ट्रक में लिखे नंबर से सूचना दी।
ट्रक के पिछले पहिए में टकराई थी कार
- फोटो : अमर उजाला
वह शाम को मौके पर पहुंचे थे। ट्रक व कार थाने पहुंच चुका था। पुलिस ने फोन पर चालक को साथ लेकर आने के लिए बुलाया। वह होटल में रुके चालक, खलासी को लेकर गुरुबख्सगंज थाने पहुंचे। थाने में एसपी ने उनसे ट्रक और चालकों के बारे में पूछताछ की थी। एसटीएफ 29 जुलाई को लालगंज थाने ले गए। जहां डीएम, एसपी, एसटीएफ ने पूछताछ की। उसके बाद 30 जुलाई को वापस गुरुबख्सगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
वहां से 31 जुलाई को रायबरेली में सीबीआई ने पूछताछ की। सीबीआई गुरुबख्सगंज थाने में एक जुलाई की सुबह सीबीआई ने फिर से पूछताछ की। ट्रक लोडिंग के बारे में भी पूछताछ की। कहां से कहां टोल प्लाजा पड़ते हैं। वह कितने भाई हैं। परिवार का राजनैतिक कनेक्शन पूछा गया। उन्नाव से उनके परिवार के संबंध पूछे। सीबीआई ने फोन नंबर लिया है।
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : PTI
उन्हें एक जुलाई को छोड़ने के बाद सीबीआई टीम रायबरेली से बांदा के लिए रवाना हुई। सीबीआई रायबरेली, फतेहपुर और बांदा के टोल प्लाजा के फुटेज चेक कर सकती है। बांदा से गाड़ी निकलने का समय और उनकी चालक से बातचीत के बयान भी लिए हैं। ट्रक मोड़ने के दौरान पीछे के टायर में कार भिड़ी थी। कार तेज रफ्तार में थी। बारिश भी हो रही थी। मौके पर देखने से उन्हें भी यह एक्सीडेंट लगा है।