लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान एक जनसभा में जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में एक अधिवक्ता द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया गया है। सीएमएम कोर्ट में दर्ज परिवाद में 30 अप्रैल को परिवादी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
फीलखाना क्षेत्र के कमला टावर निवासी अधिवक्ता आत्म प्रकाश मोदी ने सीएमएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि राहुल गांधी ने 10 अप्रैल को बिहार के कटिहार जिले में सभा के दौरान सारे मोदी चोर हैं का उच्चारण करके मेरी मानहानि की और प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।
3 of 5
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
आत्म प्रकाश ने कहा कि आज तक उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उनका उपनाम भी मोदी है। राहुल गांधी की टिप्पणी से समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उनकी वकालत पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग उन्हें अपमानजनक दृष्टि से देखते हैं।
उनके साथ-साथ राहुल ने पूरे मोदी समाज का भी अपमान किया है। राष्ट्रपति पर जातिगत टिप्पणी और उन्हें किसी सियासी दल से जोड़कर चुनावी मुद्दा बनाने पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए एक अधिवक्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कार्रवाई की मांग की है।
गहलोत ने चुनावी सभा में कहा था कि रामनाथ कोविंद को भाजपा ने जातीय समीकरण को साधने के लिए राष्ट्रपति बनाया। अधिवक्ता ने एक निजी चैनल पर 17 अप्रैल को इसके प्रसारण और एक समाचार पत्र के 18 अप्रैल के अंक में खबर के प्रकाशन का हवाला भी दिया है। साथ ही गहलोत द्वारा अपने ट्विटर एकाउंट पर टिप्पणी के बारे में दी गई सफाई को आधार बनाकर चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है।