फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जिहाद...साजिश और बर्बरता: सिकंदर बना सोनू! दुष्कर्म के बाद ईंट से कुचला, खून के छींटे बयां कर रही दरिंदगी

Tue, 27 Jun 2023 05:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jun 2023 05:28 AM IST
विज्ञापन
Case of love jihad in Fatehpur, Sonu became Sikandar, after raping the girl was crushed to death with a brick
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के विरोध में ईंट से कूंची गई युवती की इलाज के दौरान सोमवार भोर कानपुर हैलट में सांसे थम गई। परिवार के सदस्यों में गम के साथ नाराजगी भी रोष भी व्याप्त है। वे लोग घटना में और भी लोगों के शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और हत्या की धाराएं बढ़ाई हैं। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिंदू युवती (19) परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती थी। परिवार के साथ बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित फरीदपुर स्थित गेस्ट हाउस 22 जून को शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वह रात को लापता हो गई थी।



फरीदपुर स्थित निर्माणाधीन मकान से युवती 23 जून की सुबह लहूलुहान मिली थी। कानपुर हैलट के आईसीयू वार्ड में युवती भर्ती थी। वहां इलाज दौरान युवती की मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद युवती को ईंट से हमला किया गया था। मृतका के मामा ने आरोप लगाया कि घटना में और भी लोग शामिल हैं।

Case of love jihad in Fatehpur, Sonu became Sikandar, after raping the girl was crushed to death with a brick
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने नहीं की सख्ती से पूछताछ
पुलिस ने एक आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ नहीं की, वरना अन्य आरोपियों के नाम सामने भी आ सकते थे। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और फरार आरोपी पकड़े जाए, जिसके बाद ही भांजी को न्याय मिल सकता है।

Case of love jihad in Fatehpur, Sonu became Sikandar, after raping the girl was crushed to death with a brick
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ेगी धारा
हत्यारोपी को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई है। घटना की जांच चल रही है। किसी और की भूमिका सामने आई, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हत्या के प्रयास और दुष्कर्म में जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of love jihad in Fatehpur, Sonu became Sikandar, after raping the girl was crushed to death with a brick
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

दहशत फैलाने की घटना पर लग सकता रासुका
बहाने से युवती को ले जाने के बाद दुष्कर्म और हत्या की घटना से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। मामले में पुलिस की ओर से रासुका की कार्रवाई की जा सकती है। करीब एक साल पहले जहानाबाद में ऐसी ही घटना हुई थी। कोचिंग छात्रा को बाइक से युवक जंगल ले गया था। दुष्कर्म के बाद ब्लेड से युवती को काटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Case of love jihad in Fatehpur, Sonu became Sikandar, after raping the girl was crushed to death with a brick
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

सिकंदर सोनू बनकर करता था बातचीत
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मृतका के मामा ने बताया कि आरोपी सिंकदर सोनू बनकर भांजी से बातचीत करता था। उसने भांजी को प्रेम जाल में फंसा रखा था। इसका पता लगने पर भांजी ने बातचीत बंद कर दी थी। तभी उसने योजना के तहत भांजी के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed