फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खेत में मिला BDC के पिता का शव, सिर-कोहनी में चोट के निशान, संदिग्ध ने SP से कहा- मुझे फंसा रहे हैं...

Fri, 23 Jun 2023 05:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Jun 2023 05:47 AM IST
विज्ञापन
BDCs fathers dead body found in the field, injury marks on head and elbow,  youth said to SP I am being framed
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग का खेत में शव मिलने की खबर फैलने के बाद गांव के रहने वाले संदिग्ध के होश उड़ गए। उसने एसपी को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी और खुद को फंसाने की जानकारी दी। पक्षों के बीच चार साल से जमीन विवाद चल रहा है।



बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी रामकिशुन की अचानक मौत की खबर से दूसरे पक्ष के होश उड़ गए। दरअसल चार साल पहले रामकिशुन और गांव के ही दूसरे पक्ष ने आठ बिस्वा जमीन खरीदी थी। दोनों पक्षों के बीच जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है।

दूसरे पक्ष के युवक को मौत की खबर मिलने के बाद फंसाए जाने की आशंका हुई। उसने एसपी राजेश कुमार सिंह को फोन किया। मौके की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उसने खुद को फंसाने की आशंका जताई। बता दें कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।

BDCs fathers dead body found in the field, injury marks on head and elbow,  youth said to SP I am being framed
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

गांव के कुछ लोगों के साथ पी थी शराब
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामकिशुन शराब पीता था। वह गांव के ही एक चक्की संचालक के साथ अक्सर शराब पीता था। गांव के लोगों ने बुधवार को भी चक्की संचालक के साथ रामकिशुन को नशे में देखा था। चोट के निशान सिर के साथ कुहनी में भी हैं।

BDCs fathers dead body found in the field, injury marks on head and elbow,  youth said to SP I am being framed
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

खेत में पड़ा था शव
बीडीसी के किसान पिता का गुरुवार सुबह शव खेत से बरामद हुआ। परिजनों ने जमीन विवाद पर हत्या का आरोप लगाया है। सिर पर गहरा घाव का निशान है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। बिंदकी क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी बीडीसी नीरज ने बताया कि पिता रामकिशुन (60) बुधवार सुबह अपने खेत गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BDCs fathers dead body found in the field, injury marks on head and elbow,  youth said to SP I am being framed
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

देर शाम तक घर नहीं पहुंचा था वृद्ध
उन्होंने मजदूरों से मेड़ बंधवाई। करीब दोपहर 11 बजे मजदूरों के जाने के बाद खेत में पानी लगाने के लिए रुके थे। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजन रात को खेत में खोजने पहुंचे। तलाश के बाद पता नहीं लगने पर परिजन घर लौट गए। बीडीसी सुबह पिता को खोजने खेत पहुंचा।

विज्ञापन
BDCs fathers dead body found in the field, injury marks on head and elbow,  youth said to SP I am being framed
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

बेटा बोला...पीट-पीटकर हुई है हत्या
खेत से कुछ दूर पेड़ के नीचे पिता का शव पड़ा देखा। सिर पर गहरा घाव था। बेटे नीरज ने आरोप लगाया कि पिता की पीट-पीटकर हत्या की गई है। गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन विवाद के मामले में ही पिता की हत्या की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed