फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Twenty thousand people are thirsty, queues at hand pumps

Hamirpur News: बीस हजार की आबादी प्यासी, हैंडपंपों पर कतारें

Sat, 31 Oct 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Twenty thousand people are thirsty, queues at hand pumps
फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद
गहरौली (हमीरपुर)। कस्बे की हर घर नल योजना (जल जीवन मिशन) में स्काडा हाईटेक सिस्टम लगाने का काम 5 दिन बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते ग्रामीण पिछले 6 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है, इससे ग्रामीणों में खास आक्रोश है।
विज्ञापन


कस्बे में नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल से जलापूर्ति की जाती है। वर्तमान में प्रदेश स्तर पर सभी पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए हाईटेक सेंसर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। गहरौली में भी बीते 24 अक्टूबर से नलकूप और सीडब्ल्युआर में सेंसर लगाने का काम पूरा कर लिया गया। एक नलकूप की मोटर न निकलने से सेंसर लगाने का काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

बुधवार को टंकी की मेन लाइन में फ्लो-मीटर लगाया गया, लेकिन पाइप की कटिंग और वेल्डिंग सही से न होने के कारण पाइप में लीकेज हो गया। फोर्स से पानी निकालने पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव की सुनीता यादव, ऋषभ द्विवेदी, बालादीन विश्वकर्मा आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी मरम्मत होने के चलते आपूर्ति की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेक सिस्टम लगाने वाले ठेकेदारों ने बताया कि यदि बिजली सही वोल्टेज में मिलती है तो बृहस्पतिवार को लीकेज को पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। वहीं ऑपरेटर मुन्नालाल ने बताया कि लीकेज के बावजूद टंकी में कुछ पानी स्टोर हो गया था, बृहस्पतिवार सुबह कुछ मोहल्लों में आंशिक जलापूर्ति की गई है। शुक्रवार को बिजली न होने के कारण टंकी भरी नहीं जा सकी, इस कारण सप्लाई बाधित रही।
---------------

फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद
पांच दिन से ठप है जलापूर्ति
डढ़ा मोहल्ला निवासी गंगादीन दुबे ने बताया कि 5 दिन से जलापूर्ति ठप है। दीपावली का त्योहार सर पर है और घरों में साफ सफाई का काम चल रहा है। लोग हैंडपंप और निजी सबमर्सिबल पंप से पानी ढोने को मजबूर हैं।


-------------


फोटो 30 एचएएमपी 11- सिद्धगोपाल। संवाद
नल से एक बूंद पानी नहीं टपका

क्वाट मुहाल निवासी सिद्धगोपाल अहिरवार ने बताया कि 5 दिन हो गए उनके नल में एक बूंद पानी नहीं आया घर के लोग पानी की व्यवस्था में ही सारे दिन लगे रहते हैं।
-------------

वर्जन:

स्काडा का काम होने के कारण कुछ स्थानों पर समस्याएं आ रही हैं। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। - साजन कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण

फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद

फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद

फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद

फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद

फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद

फोटो 30 एचएएमपी 10- गंगादीन दुबे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed