फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Death in police custody: आखिर भाई क्यों हो गया हत्यारा, पीटने से बिगड़ी थी तबीयत, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Oct 2022 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Oct 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Case of death in police custody in Kanpur, health deteriorated due to beating
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में घर पर मामूली विवाद हुआ था। इसलिए किसी को अंदाजा भी नहीं था कि चंद घंटे बाद राजेंद्र की मौत हो जाएगी। परिजन बोले पुलिस की पिटाई से तबीयत बिगड़ी। शुरुआत में कोई सूचना नहीं दी। भोर में पुलिस वालों ने फोन कर कहा कि खून का इंतजाम करो, राजेंद्र की हालत खराब है। इसके बाद वह सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर राजेंद्र को मृत घोषित कर चुके थे।



राजेंद्र की बेटी अनीता और बेटे रजत ने बताया कि रात में उन्होंने कई बार पिता के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस वाले कोई जवाब नहीं दे रहे थे। जब वे बेजान हो गए तब सूचना दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि थाने में पिटाई के बाद जब राजेंद्र की तबीयत खराब हुई थी, उसके बाद पुलिसकर्मी उनको एक दो घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे थे। परिजनों के आरोपों का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है।

Case of death in police custody in Kanpur, health deteriorated due to beating
मृतक राजेंद्र - फोटो : अमर उजाला

आखिर भाई क्यों हो गया हत्यारा
मामले में दर्ज की गई एफआईआर सबसे अधिक सवालों के घेरे में है। बबलू से विवाद के बाद पुलिस राजेंद्र को हिरासत में लेकर चली गई थी। उसके कई घंटे बाद राजेंद्र की मौत हुई। पुलिस ने बबलू पर हत्या का केस दर्ज कर दिया। यह हर किसी के समझ से परे है। जब बबलू की वहां मौजूदगी नहीं थी, तो आखिर उसने कैसे मार दिया।

Case of death in police custody in Kanpur, health deteriorated due to beating
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस हिरासत में हुई एससी अधेड़ की मौत
बता दें कि बिधनू में रविवार रात पुलिस हिरासत में एक अनुसूचित जाति के अधेड़ की मौत हो गई। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई, लेकिन पुलिस ने तहरीर में खेल कर मृतक के भाई के खिलाफ ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस अधेड़ को पकड़कर ले गई थी। सोमवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of death in police custody in Kanpur, health deteriorated due to beating
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का आरोप: घर में पीटा, थाने ले जाकर भी मारा
परिजनों का आरोप है पुलिस ने राजेंद्र को घर पर पीटा था। उसके बाद  थाने ले जाकर भी पीटा। इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी। पुलिस कर्मियों ने कोई दवा खिलाई तो राजेंद्र की हालत और खराब हो गई। कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Case of death in police custody in Kanpur, health deteriorated due to beating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा: नहीं की गई पिटाई
एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि पिटाई का आरोप निराधार है। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस राजेंद्र को लेकर आई थी। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed