फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 फीट नीचे खाई में गिरी कार, 2 की मौत, गाड़ी की तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश

Tue, 19 Jun 2018 08:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Jun 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
car fell three hundred feet down two died
मृतक मामा भांजे की फाइल फोटो
यूपी के महोबा जिले में करबई कस्बे में 300 फीट नीचे तक खोदी गई पहाड़ खदान में आल्टो कार गिर जाने से मंगलवार सुबह करीब छह बजे चालक समेत दोनों लोगों की मौत हो गई। आल्टो कार पिचककर मोटर साइकिल की तरह दिखने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।


 

car fell three hundred feet down two died
मृतक की फाइल फोटो

पत्थर कारोबारी कल्याण सिंह का पहाड़ का पट्टा है। निरंतर पहाड़ में खनन कार्य होने के 300 फीट नीचे तक गहराई हो गई। मंगलवार को सुबह सुनील अपने भांजे हिमांशु के साथ आल्टो कार से कबरई अपने घर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक को देख कार चालक का संतुलन बिगड़ गया।
 

car fell three hundred feet down two died
दुर्घटनाग्रस्त कार   - फोटो : अमर उजाला

जिससे कार में ब्रेक लगने के बजाय स्पीड तेज हो गई और कार सीधे 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। खाई में कार के गिरते के बाद उसके परखर्चे उड़ गए। कार गिरते ही चीख पुकार मच गई। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

      

विज्ञापन
विज्ञापन
car fell three hundred feet down two died
मृतक की फाइल फोटो
सूचना पर आनन फानन में पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने सुनील और हिमांशु को बाहर निकाला लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ मामा भांजे की मौत से मृतक के परिजन बेटों की याद में बेहाल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed