फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर का शाहीनबाग: भारत माता की जय-जयहिंद के नारे गूंजे, राष्ट्रगान के बाद महिलाओं का धरना समाप्त

Sat, 08 Feb 2020 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Caa Protest: Women's strike ends with slogans of Bharat Mata ki Jai and Jai Hind
महिलाओं को संबोधित करते डीएम कानपुर - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 33 दिन से मोहम्मद अली पार्क में चल रहा महिलाओं का धरना शनिवार को भारत माता की जय, जयहिंद के नारे के साथ समाप्त हो गया। भारत माता की जय और जयहिंद का नारा खुद डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने लगवाया।


 
Caa Protest: Women's strike ends with slogans of Bharat Mata ki Jai and Jai Hind
सीएए पर धरना हुआ समाप्त - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर राष्ट्रगान भी हुआ। इस मौके पर ज्ञापन में महिलाओं ने मांग की कि जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए, नोटिस दी गई और पाबंद किया गया उन्हें छोड़ा जाए। इस पर डीएम और एसएसपी अनंत देव ने वादा कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं  होगी।

 
Caa Protest: Women's strike ends with slogans of Bharat Mata ki Jai and Jai Hind
धरने पर बैठीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही अजीतगंज में 21 दिनों से चल रहा महिलाओं का धरना भी समाप्त हो गया। शुक्रवार को आंदोलन कर रहीं महिलाओं ने कहा था कि डीएम और एसएसपी आकर उनकी बात सुनेंगे तो वह धरना समाप्त कर सकती हैं। इस पर डीएम और एसएसपी शनिवार को मोहम्मद अली पार्क पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Caa Protest: Women's strike ends with slogans of Bharat Mata ki Jai and Jai Hind
धरनास्थल पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। इसे पढ़कर सुनाया गया। इस पर शांति भंग के संबंध में की जा रही कार्रवाई तुरंत रोकने का अफसरों ने आश्वासन दिया। यह भी कहा कि जो निर्दोष बंद है उसे छोड़ दिया जाएगा। एसएसपी ने सीएए, एनआरसी के संबंध में बताया।

 
विज्ञापन
Caa Protest: Women's strike ends with slogans of Bharat Mata ki Jai and Jai Hind
भारत माता की जय और जय हिंद के लगे नारे - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले अजीतगंज में अधिकारियों ने जाकर महिलाओं का धरना समाप्त करवाया। इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे। धरना स्थल पर लोकतंत्र  बचाओ आंदोलन के विष्णु शुक्ला, अधिवक्ता नजमुस्साकिब नजम आदि रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed