फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर हिंसा: 25 उपद्रवी बाहरी, बंगाल-कश्मीर-बांग्लादेश के होने की आशंका

Thu, 26 Dec 2019 03:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
CAA protest kanpur, possibility of Bengal-Kashmir-Bangladesh people joining the crowd of miscreants
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबूपुरवा व यतीमखाना में हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों जगहों पर हुए बवाल में 25 ऐसे उपद्रवी तस्वीरों व वीडियो में सामने आए हैं, जो शहर के नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया है।


आशंका है कि यही वे बाहरी लोग हैं, जिन्होंने हिंसा का बीज बोया। पुलिस को शक है कि ये लोग पश्चिम बंगाल, कश्मीर या बांग्लादेश के हो सकते हैं। बाबूपुरवा हिंसा में गोली लगने से तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। यतीमखाना में हुई हिंसा में एक सिपाही को गोली लगी थी व दर्जनों लोग घायल हुए थे।
CAA protest kanpur, possibility of Bengal-Kashmir-Bangladesh people joining the crowd of miscreants
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अब तक 76 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस मोहल्ले-मोहल्ले जाकर स्थानीय लोगों को तस्वीरें दिखाकर उपद्रवियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि दोनों जगह हुए उपद्रव में शामिल रहे 25 उपद्रवी ऐसे हैं, जिनको किसी ने पहचाना नहीं है। लोगों का कहना है कि उनको क्षेत्र में कभी नहीं देखा।

हिंसा करने में ये लोग सबसे आगे रहे। शहर समेत पूरे प्रदेश में हुए बवाल में डीजीपी ने बाहरी लोगों के शामिल होने की बात कही थी। प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि ये 25 उपद्रवी बाहरी हैं। शक है कि ये पश्चिम बंगाल, कश्मीर या बांग्लादेश से आए थे। पुलिस की कई टीमें इन तथ्यों की जांच में जुटी हैं।
CAA protest kanpur, possibility of Bengal-Kashmir-Bangladesh people joining the crowd of miscreants
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
पनाह देने वाले जाएंगे जेल
आईजी का कहना है कि जो लोग बाहरी थे, उनके परिचित शहर में ही मौजूद हैं। उन्हीं लोगों ने उनको अपने घरों में पनाह दी। बाहरी लोगों को पनाह देने वाले ये कौन-कौन लोग हैं, उनके बारे में पता किया जा रहा है। जिसके खिलाफ साक्ष्य मिलेंगे, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest kanpur, possibility of Bengal-Kashmir-Bangladesh people joining the crowd of miscreants
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कई नामचीन लोग रडार पर, खंगाली जा रही सीडीआर
बाहरी लोगों को पनाह देने, भड़काऊ भाषण देने में कई लोगों को पुलिस तलाश रही है। इसमें शहर के तीन-चार नामचीन लोगों के नाम भी जांच में सामने आए हैं।  कुछ स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया है कि उन लोगों ने भड़काया। पुलिस उनके मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) खंगाल रही है।
विज्ञापन
CAA protest kanpur, possibility of Bengal-Kashmir-Bangladesh people joining the crowd of miscreants
कानपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
लोकेशन बदलने वालों से होगी पूछताछ
सर्विलांस टीम उन नंबरों को चिह्नित कर रही है, जिनकी लोकेशन पिछले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल, कश्मीर या असम में रही है और हिंसा के दिन शहर में थी। इससे पुलिस लिंक खोजने में जुटी है। सर्विलांस टीम ने बीस हजार से अधिक नंबर निकाले हैं, जिनकी डिटेल खंगाली जा रही है।

स्थानीय लोगों ने 25 उपद्रवियों की फोटो पहचानने से इनकार कर दिया है। पुलिस के पास भी उनके बारे में जानकारी नहीं है। दूसरे प्रदेशों की पुलिस से भी संपर्क साधकर उनके बारे में पता किया जा रहा है। - मोहित अग्रवाल, आईजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed