कानपुर में हर्षिता अग्रवाल (27) की मौत के मामले में उनके पिता पदम अग्रवाल ने जांच अधिकारी सीओ कर्नलगंज पर सबूत मिटाने और आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया। जिसके बाद एसएसपी अनंत देव ने बुधवार को जांच सीओ स्वरूपनगर को ट्रांसफर कर दी है। एसएसपी ने डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की है।
2 of 5
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कोहना के एलनगंज स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 706 से गिरकर हर्षिता की मौत हो गई थी। हर्षिता के पिता पदम अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने हर्षिता के पति उत्कर्ष, सास रानू और ससुर सुशील पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया था। मामले की जांच सीओ कर्नलगंज जनार्दन दुबे कर रहे थे।
3 of 5
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला, सास गई जेल
- फोटो : अमर उजाला
पदम अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम समेत पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत के बाद हाल में जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को प्रार्थना पत्र सौंपा था। जिसमें आरोप लगाया था कि जांच अधिकारी सीओ कर्नलगंज जनार्दन दुबे ने घटना संबंधी साक्ष्य मिटाए हैं। वहीं आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
4 of 5
हर्षिता की मौत में साजिश की आशंका, सुबूत मिटाती दिखी सास
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि मौके से सीसीटीवी समेत अन्य सबूतों को इकट्ठा नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ ने बयान दर्ज करने में भी हेरफेर किया है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान को जांच सौंपी गई है। जो आरोप जांच अधिकारी पर लगाए गए हैं, उसकी जाचं करवाई जाएगी।
5 of 5
सातवीं मंजिल से गिरकर कारोबारी की पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वारदात में साजिश की आशंका जता रहे परिजन
पदम अग्रवाल शुरू से ही वारदात को साजिश के तहत अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हर्षिता को पीटा गया और फिर फ्लैट से नीचे फेंक दिया। पदम लगातार घटनास्थल की दोबारा फोरेंसिक जांच की भी मांग कर रहे हैं। एसएसपी ने कहा कि जो भी सवाल परिजन उठा रहे हैं, सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।