फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर आरोप लगाने वाले कारोबारी की कानपुर में मौत, छावनी बना महोबा, हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 14 Sep 2020 01:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Sep 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Businessman who accused IPS Manilal Patidar died
छावनी बना महोबा - फोटो : amar ujala
महोबा के तत्कालीन एसएसपी मणिलाल पाटीदार पर वीडियो वायरल कर रिश्वत मांगने और खुद पर जानलेवा हमला होने की आशंका जताने वाले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की रविवार शाम मौत हो गई। गोली से घायल कारोबारी का इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा था।


 
Businessman who accused IPS Manilal Patidar died
अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद डीएम एसपी - फोटो : amar ujala
कानपुर पुलिस ने प्रयागराज जोन के अफसरों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने बीते सोमवार को एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। जिसमें उन्होंने आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि एसपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं, मुझ पर कभी भी हमला करवा सकते हैं।

 
Businessman who accused IPS Manilal Patidar died
कारोबारी की मौत के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
दूसरे ही दिन इंद्रकांत को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद उनको कानपुर रीजेंसी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। शुरू से ही उनकी हालत नाजुक थी। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे इंद्रकांत की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। अफसरों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman who accused IPS Manilal Patidar died
महोबा में पीएसी तैनात - फोटो : amar ujala
पैरालाइसिस का पड़ा था अटैक
डॉक्टरों के मुताबिक गोली ठोड़ी पर लगकर आरपार हो गई थी। जिससे सर्वाइकल स्पाइनल कार्ड डैमेज हुआ था। इस वजह से इंद्रकांत को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा। अटैक की वजह से हालत गंभीर हुई फिर फेफड़े संक्रमित हो गए। जिसके बाद उनको वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। आखिर में उनकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
Businessman who accused IPS Manilal Patidar died
कारोबारी की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
पीएम, सीएम को भेजा था पत्र 
इंद्रकांत ने एसपी के उत्पीड़न के खिलाफ जमकर आवाज उठाई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत अन्य कई बड़े अफसरों को पत्र लिखकर एसपी के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। फिर वीडियो वायरल किया। जिसके बाद उन पर हमला हुआ। मामले में पहले एसपी को निलंबित किया गया था और फिर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और साजिश रचने की धारा में केस दर्ज किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed