{"_id":"5e454a0b8ebc3ee5ed1e916a","slug":"bus-collided-with-truck-parked-on-lucknow-agra-expressway-14-passengers-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बस, टक्कर इतनी भीषण थी कि 14 की मौके पर ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी बस, टक्कर इतनी भीषण थी कि 14 की मौके पर ही हो गई मौत
Thu, 13 Feb 2020 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक से भिड़ी बस, 14 की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जिले के कठफोरी के पास दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही टूरिस्ट बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक और 13 बस यात्रियों की मौत हो गई। 31 लोग घायल हैं, तीन की हालत नाजुक है। घायलों का सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा है। हादसा बुधवार की रात करीब 9:30 बजे हुआ।
Trending Videos
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सवारियों की चीखपुकार सुनकर यूपीडा कर्मी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालकर सैफई पीजीआई पहुंचाया गया। रात 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज में घायलों को लेकर एंबुलेंस पहुंचने लगीं। इसके पहले ही मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने स्टाफ को अलर्ट कर दिया था। सूचना मिलने पर जिनकी रात ड्यूटी नहीं थी, वे डॉक्टर व स्टाफ भी इमरजेंसी में पहुंच गए और घायलों का इलाज शुरू कर दिया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में दो-तीन करके 45 घायलों को पीजीआई लाया गया, इसमें 14 लोगों को डॉक्टरों ने आते ही मृत घोषित कर दिया। तीन मरीजों को गंभीर हालत के चलते सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया गया। 29 अन्य को इमर्जेंसी ट्रामा और बर्न सेंटर में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। देर रात फिरोजाबाद के डीएम पीएन सिंह, वहां की मेयर नूतन राठौर और कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने मरीजों का हाल जाना व इलाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच मैनपुरी में एक अन्य हादसा हो गया। उसमें भी दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। इससे मृतकों की संख्या को लेकर बृहस्पतिवार तड़के तक भ्रम की स्थिति बनी रही। सुबह मृतकों के परिवार के लोग और रिश्तेदार पीजीआई पहुंचे और 13 शवों की शिनाख्त कर ली। शाम साढ़े पांच बजे तक 10 शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन
सैफई पीजीआई
- फोटो : अमर उजाला
एक शव की नहीं हुई शिनाख्त, टिकट पर लिखा मिला विनोद कुमार
शिनाख्त नहीं हुए मृतक की जेब में मिले टिकट पर विनोद कुमार नाम लिखा मिला है। इधर, शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस या अन्य कोई सरकारी वाहन नहीं मिले। पांच शव परिवार के लोग निजी एंबुलेंस से ले गए। दोपहर में शासन से दो अधिकारी पहुंचे। उसके बाद सरकारी एंबुलेंस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
शिनाख्त नहीं हुए मृतक की जेब में मिले टिकट पर विनोद कुमार नाम लिखा मिला है। इधर, शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाने के लिए सरकारी एंबुलेंस या अन्य कोई सरकारी वाहन नहीं मिले। पांच शव परिवार के लोग निजी एंबुलेंस से ले गए। दोपहर में शासन से दो अधिकारी पहुंचे। उसके बाद सरकारी एंबुलेंस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।