फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासी उठापटकः 'माया' छोड़ मोदी के हुए जगदीश, धर्मनगरी में गठबंधन की बढ़ा सकते हैं मुश्किलें

Thu, 04 Apr 2019 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
bsp leader Jagdish gautam joins bjp lok sabha election 2019
जगदीश गौतम ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
सात साल बसपा के नीले झंडे के साथ चलने वाले चित्रकूट के ठेकेदार जगदीश गौतम ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। इस विधानसभा का चुनाव में सदर विधानसभा से लडे बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे। बुधवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में उन्होंने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
bsp leader Jagdish gautam joins bjp lok sabha election 2019
जगदीश गौतम ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से पहाड़ी थानाक्षेत्र के लोहदा निवासी जगदीश प्रसाद गौतम ठेकेदारी करते हैं। शिक्षण काल के दौरान अतर्रा डिग्री कॉलेज की राजनीति में हस्तक्षेप रहा। इसके बाद 2012 में बसपा में शामिल हो गए।
bsp leader Jagdish gautam joins bjp lok sabha election 2019
जगदीश गौतम ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में सदर चित्रकूट विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लडे। इस चुनाव में उन्हें लगभग 47 हजार वोट मिले और वह भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से हार गए थे। दूसरे नंबर सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल थे। अबकी बार लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने बसपा से टिकट मिलने की उम्मीद पाली थी। इसके लिए बेहद प्रयास व कई कार्यक्रम भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bsp leader Jagdish gautam joins bjp lok sabha election 2019
जगदीश गौतम ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
जब बसपा का सपा से गठबंधन हुआ तब भी बांदा चित्रकूट सीट बसपा के खाते में आने का इंतजार करते रहे लेकिन सपा के खाते में सीट जाने से वह बेहद निराश हुए। गठबंधन के सपा प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता के आने के बाद उन्हाेंने दो कार्यक्रम में उनके साथ शिरकत की लेकिन उनके हावभाव बदलाव का संकेत दे रहे थे।
विज्ञापन
bsp leader Jagdish gautam joins bjp lok sabha election 2019
जगदीश गौतम ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव के साथ लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर उनके साथ नफीस खां भी मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed