फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर-भाभी की हैवानियत: प्रेम संबंध में बाधक बन रहा था पति, पहले शराब पिलाई...फिर दी ये दर्दनाक सजा

Tue, 02 May 2023 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 May 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
Brutality of Devar and Bhabhi in Chitrakoot, brutal murder of husband who became an obstacle in love affair, b
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के लौढि़या गांव में प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पति की हत्या पत्नी ने ही देवर से कराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सोमवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि हत्यारोपी मिथलेश और उसकी भाभी सावित्री को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी। सावित्री ने कुबूल किया कि देवर से उसके प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति आलोक उर्फ छोटू को हो गई थी।

वह विरोध करने लगा था। वह दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। जब बात नहीं बनी तो आलोक को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सावित्री ने बताया कि आलोक 10 दिन पूर्व रायपुर से लौटा था। शनिवार को मिथलेश भी गांव आ गया।

Brutality of Devar and Bhabhi in Chitrakoot, brutal murder of husband who became an obstacle in love affair, b
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

डंडे से पीट-पीटकर मारा
साजिश के तहत, आलोक को साइकिल से मिथिलेश को गांव के बाहर से लेने भेज दिया।  रास्ते में मिले मिथलेश ने भाई के साथ बैठकर शराब पी और जब आलोक नशे में धुत हो गया, तो उसे बांस के डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला। इसके बाद वह घर नहीं गया।

Brutality of Devar and Bhabhi in Chitrakoot, brutal murder of husband who became an obstacle in love affair, b
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

सर्विलांस से मिली थी लोकेशन
पुलिस को सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर मिथलेश के घर न आने पर शक हो गया। सोमवार सुबह उसे गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। सावित्री के बच्चों को उसके परिजनों को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutality of Devar and Bhabhi in Chitrakoot, brutal murder of husband who became an obstacle in love affair, b
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

प्रेम प्रसंग पर किया था विरोध
लौढि़या गांव में देवर से प्रेम संबंध में बाधक बने पति की हत्या की साजिश पत्नी ने रची। देवर से उसकी हत्या करा दी। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को देर शाम जेल भेज दिया गया। एसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Brutality of Devar and Bhabhi in Chitrakoot, brutal murder of husband who became an obstacle in love affair, b
Chitrakoot Murder Case - फोटो : अमर उजाला

एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते
सावित्री ने बताया कि देवर से उसके प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति आलोक उर्फ छोटू को हो गई थी। वह इसका विरोध करने लगा था। वह दोनों एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। जब बात नहीं बनी तो आलोक को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed