फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami: चित्रकूट में 11 लाख दीप प्रज्जवलित कर मनाई गई रामनवमी, तस्वीरें देख मंत्रमुग्ध हो उठेंगे आप

Fri, 31 Mar 2023 09:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 09:19 AM IST
सार

Ram Navami: चित्रकूट में 11 लाख दीप प्रज्जवलित कर मनाई गई रामनवमी, तस्वीरें देख मंत्रमुग्ध हो उठेंगे आप

विज्ञापन
Deepotsav celebrated by lighting 11 lakh lamps in Chitrakoot on Ram Navami, see beautiful pictures
रामघाट का मनोरम दृश्य - फोटो : अमर उजाला
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन तपोस्थली चित्रकूट धाम में रामनवमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा गया। रामनवमी पर्व नगर के गौरव दिवस के अवसर पर चित्रकूट नगरी 11 लाख दीपों से जगमगा उठी। जगमगाते चित्रकूट का मनमोहक नजारा ऐसी आभा प्रदान कर रहा था कि मानो धरती पर ही स्वर्ग उतर आया हो। चित्रकूट में जहां दीपावली के दिन लोग लाखों की संख्या में दीपदान करते हैं, तो वहीं, राम नवमी पर्व को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए इस बार ग्यारह लाख दीपों को प्रज्वलित किया गया।
Deepotsav celebrated by lighting 11 lakh lamps in Chitrakoot on Ram Navami, see beautiful pictures
11 लाख दीपों से जगमग हुई श्रीराम की तपोभूमि - फोटो : अमर उजाला
हर वर्ग ने किया दीपदान
स्थानीय साधू संत, समाजसेवी और हर वर्ग का व्यक्ति दीपदान करता है,जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां रामनवमी के दिन आते हैं। इस बार चित्रकूट में रामनवमीं पर्व को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाने और खास बनाने के लिये एक पखवाड़ा पहले से ही मप्र और उप्र के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त बैठक की गई थी। जिसमें मध्यप्रदेश को छह लाख और उत्तरप्रदेश को पांच लाख दीपदान करने का लक्ष्य तय किया गया था।
Deepotsav celebrated by lighting 11 lakh lamps in Chitrakoot on Ram Navami, see beautiful pictures
गौरव दिवस के रूप में मनाया गया पर्व - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने की थी खास तैयारी
लक्ष्य को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश का सतना जिला प्रशासन जी जान से जुट रहा। नतीजतन भगवान श्री राम की तपस्थली चित्रकूट धाम रामनवमी के दिन 11 लाख दीपों से जगमगा उठा। एक स्थान पर एक साथ एक समय पर 11 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन निश्चित तौर पर किसी चमत्कार से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepotsav celebrated by lighting 11 lakh lamps in Chitrakoot on Ram Navami, see beautiful pictures
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वायरल हो रहीं तस्वीरें
इस ऐतिहासिक पल की मनमोहक तश्वीरें कैमरे में कैद हुई है। सतना जिले के चित्रकूट में रामनवमी पर्व को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया है। इस अवसर पर सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा और सांसद गणेश सिंह ने कहा कि धार्मिक नगरी चित्रकूट में दीपदान का यह अद्भुत दृश्य मानव कल्पना से परे है।
विज्ञापन
Deepotsav celebrated by lighting 11 lakh lamps in Chitrakoot on Ram Navami, see beautiful pictures
आकर्षण का केंद्र रहा रामनवमी पर्व पर किया गया दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला
नगर के गौरव दिवस के रूप में मना पर्व
चित्रकूट में रामनवमी पर्व के अवसर पर मनाए गए नगर गौरव दिवस दिवस में एक भी रुपया शासन-प्रशासन द्वारा नहीं लगाया गया है। आम जनमानस श्रद्धालु और चित्रकूट वासी इस बड़े आयोजन के आयोजक हैं। इस अवसर पर लाखों की तादात में चित्रकूट पहुंचे लोगों में हर्ष उल्लास देखते ही बन रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed