फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की गाली दी...तो मार डाला: हत्यारा बोला- पिता, भाई और बहनोई के साथ रची साजिश, कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Wed, 05 Jul 2023 05:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Jul 2023 05:27 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of the President by cutting with an axe, accused said that he abused the mother so he was killed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बिधनू पुलिस ने बकौली गोसरा निवासी प्रधानपति श्रीराम पांडेय (58) की हत्या में शामिल एक आरोपी कल्लू को गिरफ्तार किया है। कल्लू ने बताया कि श्रीराम का कई बार पिता प्रमोद दुबे से विवाद हो चुका था। रविवार शाम को भी श्रीराम ने उसे गाली दी थी।



इसके चलते ही पिता, भाई और बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। मुख्य आरोपी प्रमोद दुबे उर्फ लाला, बेटा प्रतीक उर्फ भूरा और शिवराजपुर निवासी दामाद गोरे अभी भी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई हैं।

मुख्य आरापी की लोकेशन घाटमपुर के भदरस में मिली है। वहीं दो अन्य आरोपियों की लोकेशन साढ़ थाना क्षेत्र में पाई गई है। गोसरा गांव निवासी ग्राम प्रधान सरोज के पति श्रीराम पांडेय की रविवार रात कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई थी।

Brutal murder of the President by cutting with an axe, accused said that he abused the mother so he was killed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने नामजद आरोपियों की लोकेशन निकलवाई
श्रीराम के बेटे लवकुश ने छोटी बकौली निवासी प्रमोद दुबे उर्फ लाला, उसके बेटे प्रतीक, कल्लू और राधन शिवराजपुर निवासी दामाद गोरे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों की लोकेशन निकलवाई थी।

Brutal murder of the President by cutting with an axe, accused said that he abused the mother so he was killed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

प्रमोद दुबे का बेटा कल्लू गिरफ्तार
मुख्य आरोपी समेत तीन की लोकेशन घटनास्थल पर मिली, जबकि कल्लू व एक अन्य की लोकेशन घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिली। इसके बाद पुलिस ने प्रमोद दुबे के बेटे कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder of the President by cutting with an axe, accused said that he abused the mother so he was killed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

गांव में बनी हुई है तनाव की स्थिति
तब सभी के नंबर बंद हो गए। पुलिस कल्लू की निशानदेही पर उनके रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। बता दें कि हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Brutal murder of the President by cutting with an axe, accused said that he abused the mother so he was killed
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपी बोला, प्रधानपति ने मां की गाली दी थी...इसलिए मार डाला
कल्लू ने बताया किरविवार शाम को जब बाजार जाते समय श्रीराम ने उसे चोर कहकर गाली दी तो घर जाकर पिता से शिकायत की। इसके बाद उसके पिता प्रमोद ने श्रीराम को मारने की साजिश रची। पहले पांचों ने कठारा से शराब लाकर पी। इसके बाद गांव से 200 मीटर दूर श्रीराम का इंतजार करने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed