फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार...धोखा और फिर हत्या: गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी बोला- उसको समझाया, लेकिन नहीं मानी

Fri, 24 Feb 2023 09:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Brutal Murder Of A Girl In Unnao, Mad lover had strangled her to death
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में घास लेने गए युवती की खेत में गला कसकर की गई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या उसके गांव में रहने वाले युवक ने की थी। पुलिस के मुताबिक युवक और युवती दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से युवती उससे बात नहीं कर रही थी।



किसी दूसरे युवक से नजदीकी और उसी से शादी तक की बात पहुंचने से नाराज होकर खेत पहुंचा। विवाद के दौरान सिर पर डंडे वार कर घायल किया, फिर गुस्से में गला कस दिया। एसपी ने घटना का खुलासे की जानकारी दी। बता दें कि युवती की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया था।

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने और मामा के यहां गई उसकी सहेली से पूछताछ में अहम सुराग मिला। पुलिस के अनुसार सहेली ने बताया कि गांव के ही विकास नाम के युवक से युवती (अब मृतका) से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Brutal Murder Of A Girl In Unnao, Mad lover had strangled her to death
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

दोनों के बीच काफी नजदीकी थी और अक्सर एकांत में मिलना होता था। लेकिन कुछ महीनों से युवती की अपने ही भाई के साले से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों के बीच बात होती थी और विकास का फोन रिसीव नहीं करती थी। युवती की शादी की बात भी चल रही थी।

Brutal Murder Of A Girl In Unnao, Mad lover had strangled her to death
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

इसकी जानकारी होने पर विकास नाराज था। विकास ने अपने जन्मदिन पर युवती को बुलाया था। काफी कहने वह पार्टी में शामिल हुई थी। वहां भी हत्यारोपी विकास ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी थी। बुधवार को युवती खेत पर घास काटने जा रही थी तब वह किसी से फोन पर बात कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal Murder Of A Girl In Unnao, Mad lover had strangled her to death
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

यह देख विकास उसके पीछे-पीछे खेत तक गया। रास्ते में एक दुकान से उसने युवती के लिए बिस्कुट भी खरीदे। काफी पूछने पर भी जब युवती ने नहीं बताया कि वह किससे बात कर रही है। तो विकास ने गुस्से में युवती के गाल पर मुक्का मारा।

विज्ञापन
Brutal Murder Of A Girl In Unnao, Mad lover had strangled her to death
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

वह जमीन पर गिर गई। फिर, सिर पर डंडे से वार किया और गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से डंडा और अंगूठी बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गई है। आरोपी ने घटना स्वीकार की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed