फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमीरपुर में हैवानियत: 13 दिन से लापता किशोरी का शव झाड़ियों में मिला, बॉडी को गलाने के लिए डाला गया केमिकल

Fri, 24 Feb 2023 06:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in bushes in Hamirpur, chemical was poured to melt the body
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र से तेरह दिन पहले गांव के युवक के साथ गई नाबालिग पुत्री को खोजने के लिए पिता पुलिस से गुहार लगाता रहा। शुक्रवार सुबह पुत्री का अधजला शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। एसपी शुभम पटेल, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की।



हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पूरे घटना क्रम में पुलिस ने लीपापोती की है। कोतवाली क्षेत्र के औड़ेरा गांव के बाहर नाला के पास किशोरी का अधजला शव झांकर से ढका मिला। शव की शिनाख्त गांव की उमा कुशवाहा (16) के रूप में हुई।

पिता घनश्याम कुशवाहा ने बताया 12 फरवरी को गांव का हरिश्चंद्र कुशवाहा उनकी पुत्री को अपने साथ भगा ले गया था। 16 फरवरी को कोतवाली में तहरीर दी। इस दौरान पुत्री की खोजबीन करते रहे। कोतवाली के चक्कर लगाए पर पुलिस ने भी नहीं सुनी। शुक्रवार सुबह गोविंद दास के खेत के पास शव मिला।

Dead body of missing teenager found in bushes in Hamirpur, chemical was poured to melt the body
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

लकड़ी काटने गए ग्रामीणों ने सूचना दी। शव का कमर तक ऊपरी हिस्सा जला है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। शव से करीब सौ मीटर पहले मृतका की चप्पलें पड़ीं मिलीं। एक पैर की पायल भी गायब है। एसपी शुभम पटेल ने कहा किशोरी का अधजला शव मिला है।

Dead body of missing teenager found in bushes in Hamirpur, chemical was poured to melt the body
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता का कहना है किशोरी 12 फरवरी को खेत से गायब हुई थी। गांव के सुखलाल कुशवाहा व उसके पुत्र हरिश्चंद्र पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। कहा दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in bushes in Hamirpur, chemical was poured to melt the body
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण ज्ञात होगा। राठ कोतवाल भरत कुमार कहना है कि शव करीब दस दिन पुराना है। ऐसा लग रहा कि किसी प्रकार का केमिकल डाला गया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया है। केमिकल में तेजाब है और कुछ जांच के बाद साफ होगा। किशोरी की स्लाइड भी बनाई गई, जिससे अन्य कारणों का भी पता चल सके।

विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in bushes in Hamirpur, chemical was poured to melt the body
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

थाने से लेकर समाधान तक दौड़ा पिता, किसी ने नहीं सुनीं
मृतका के पिता घनश्याम कुशवाहा ने बताया बेटी को ले जाने के बाद आरोपी हरिश्चंद्र कुशवाहा उसी रात वापस लौट आया था। जबकि उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पूछने पर गालीगलौज करते हुए उन्हें धमकाता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed