फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कैसी शादी: प्यार में पागल दुल्हन मंडप से फरार, दूल्हे ने नाबालिग साली काे बनाया हमसफर

Sat, 21 Apr 2018 08:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Apr 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
bride run away from wedding
डेमाे पिक
घर में शादी की तैयारियां पूरी हाे चुकी थीं। मंडप सज चुका था। दूल्हा भी बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया पर वाे किसी अाैर के प्यार में पागल थी ताे घर छाेड़कर भाग निकली। काफी ढूंढने के बाद भी जब वाे नहीं मिली ताे दूल्हे ने अपनी साली काे हमसफर बना लिया। 



 

bride run away from wedding
डेमाे पिक

बसंठी निवासी जुग्गीलाल ने अपनी बेटी संजना की शादी रमेलनगर थाना बिठूर कानपुर नगर निवासी मुकेश पुत्र सोहन लाल से तय की थी। संजना का गांव के ही एक अन्य युवक बाबू सिंह से लंबे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को भी थी। इसके बाद भी परिजनों ने उसकी शादी लोकलाज के भय से रमेलनगर किसी अाैैर से तय कर दी।

bride run away from wedding
डेमाे पिक

शादी तय होने के कारण करीब चार माह पहले संजना की अपने माता-पिता व अन्य परिजनों से वाद-विवाद भी हुआ था। विवाद की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। संजना के इंकार के बाद भी माता-पिता रमेलनगर में की गई शादी की तैयारियों में जुटे रहे। 19 अप्रैल को बारात की तारीख तय कर दी। गुरुवार को बारात दरवाजे पर आने से पहले ही संजना एकाएक घर से रफूचक्कर हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bride run away from wedding
डेमाे पिक
बारात आने के बाद संजना का अता-पता न लगने पर परेशान परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। संजना के बाबा देवीदीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाबू सिंह पुत्र लखपती निवासी बंसठी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर दरवाजे पर आ चुकी बारात को लेकर परेशान संजना के पिता जुग्गीलाल ने वर पक्ष के लोगों से बातचीत कर रात में ही अपने छोटी बेटी की शादी मुकेश के साथ कर दी। घर से गायब हुई संजना काे पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव से ही बरामद कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed