फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे संग कोतवाली पहुंची दुल्हन, छह माह पहले फेसबुक से हुई थी दोस्ती

Thu, 24 Sep 2020 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Sep 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
bride reached the Kotwali with a band and married lover in the temple
प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में फेसबुक के जरिये पनपा प्रेम आखिरकार विवाह के बंधन बंधकर मुकाम पा गया। छह माह पहले फेसबुक के माध्यम से एक युवक की दोस्ती दिल्ली की एक युवती से हो गई जो बाद में प्रेम में बदल गई।
bride reached the Kotwali with a band and married lover in the temple
प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी - फोटो : अमर उजाला
जाति अलग-अलग होने से युवती के परिजनों ने शादी का विरोध किया, तो वह मंगलवार रात बस से प्रेमी के घर पहुंच गई। फिर बुधवार को मंदिर में शादी कर बैंड बाजे के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उनसे शादी का पंजीकरण कराने को कहा।
bride reached the Kotwali with a band and married lover in the temple
मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे संग कोतवाली पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्ला गंगदरवाजा निवासी शनि कौशल (26) पुत्र स्वदेश कुमार दिल्ली के रजौरी गार्डन में रहता था। वहां वे हाथ ठेली लगाकर खाने पीने का सामान बेंचता था। छह माह पहले दिल्ली के नागलोई निवासी पारुल शर्मा (25) पुत्री रामचरन शर्मा से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride reached the Kotwali with a band and married lover in the temple
प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी - फोटो : अमर उजाला
चैटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए और बात शादी तक पहुंच गई। फिर कोरोना काल में लॉकडाउन से कारोबार ठप हुआ तो शनि घर आ गया। इसके बाद भी दोनों में फोन पर बातचीत होती रही। अलग-अलग जाति के होने से पारुल के परिजनों ने शादी का विरोध कर उस पर सख्ती कर दी।
विज्ञापन
bride reached the Kotwali with a band and married lover in the temple
मंदिर में प्रेमी से शादी कर बैंड बाजे संग कोतवाली पहुंची दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
उसका मोबाइल परिजनों ने ले लिया। मंगलवार रात किसी तरह पारुल बस से कायमगंज पहुंच गई। बुधवार दोपहर पारुल व शनि हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के साथ कोतवाली गेट के हनुमान मंदिर पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed