फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हा खड़ा था दरवाजे पर...दुल्हन बोली- पेट में दर्द है, फिर उसने जो किया वो बेहद फिल्मी था

Fri, 15 Feb 2019 09:22 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
bride ran away with lover on marriage day
डेमो पिक
बैंड-बाजे के साथ बरात दरवाजे पर आई...सभी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। दूल्हा भी अपनी कार में बैठे-बैठे दुल्हन के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इसी बीच शादी की रस्में शुरू हो गईं। द्वारचार की रस्म हुई इसके बाद जयमाला के लिए दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दुल्हन ने कहा कि मेरे पेट में दर्द हो रहा है। थोड़ी देर के लिए सन्नाटा सा पसर गया। तुरंत ही दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बाद दुल्हन ने जो कदम उठाया उससे लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो क्या तो क्या करे। 

 
bride ran away with lover on marriage day
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात को हरदोई जनपद से बरात आई थी। बैंड-बाजे के साथ दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पहुंचा। द्वारचार के बाद घराती और बराती जयमाला रस्म की तैयारी में जुट गए।
bride ran away with lover on marriage day
डेमो पिक
इसी दौरान दुल्हन ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही। शादी के जोड़े में ही दुल्हन को रात करीब 10 बजे मेडिकल कालेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride ran away with lover on marriage day
डेमो पिक
मेडिकल कॉलेज परिसर में परिजनों को चकमा देकर दुल्हन वहां पहले से मौजूद प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।  
विज्ञापन
bride ran away with lover on marriage day
डेमो पिक
सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर दूल्हा बगैर दुल्हन के घर लौट गया। कोतवाल त्रिभुवन कुमार ने बताया कि इस मामले की उनके पास शिकायत नहीं आई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed