फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, बरात संग पूरी रात ठीक होने का इंतजार करता रहा दूल्हा, फिर सुबह...

Mon, 29 Jun 2020 06:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jun 2020 06:41 AM IST
विज्ञापन
bride dies on wedding day
मृतका की फाइल फोटोे - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में द्वार पूजा के समय दूल्हन की तबीयत बिगड़ जाने पर दूल्हे की गाड़ी से मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में निजी अस्पताल के बचने की उम्मीद न देख डॉक्टर ने घर भेज दिया।


 
bride dies on wedding day
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फिर भी ठीक होने की उम्मीद में दूल्हा बरातियों संग रुका रहा। कुछ देर बाद दुल्हन की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फेफड़ों की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भगतपुरवा में राजकिशोर बाथम की बेटी विनीता (19) शुक्रवार को शादी होनी थी।

 
bride dies on wedding day
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव अमरूहिया से दूल्हा संजय पुत्र संतोष रात करीब आठ बजे बरात लेकर भगतपुरवा पहुंच गया। बैंडबाजे के साथ दरवाजे पहुंचे दूल्हे की द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दुल्हन विनीता की तबीयत बिगड़ गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bride dies on wedding day
रखा दहेज का सामान - फोटो : अमर उजाला
परिजन दूल्हे की कार से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक ने हालत गंभीर बता घर ले जाने की सलाह दी। परिजन रात करीब दो बजे विनीता को घर ले आए। दूल्हा और बराती घर पर मौजूद थे। रात करीब तीन बजे विनीता ने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन
bride dies on wedding day
शादी के दिन दुल्हन की मौत - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा और उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार परिवार के लोगों से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुल्हन की मौत के बाद दूल्हा फूट-फूट कर राेया। सुबह हुई तो बरात लेकर अपने घर लौट गया। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीता की मौत फेफड़े खराब होने से बताई गई है। वह करीब छह माह से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed