फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिरफिरे आशिक ने किशोरी की मांग भरी, फिर जिंदा जला दिया

Tue, 29 May 2018 07:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 May 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend burnt his girlfriend
मृतका की बड़ी बहन से पूछताछ करते शहर कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में अचलगंज थानाक्षेत्र में एक किशोरी की रहस्यमय हालात में उसके ही घर में जलकर मौत हो गई। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो कुंडी अंदर से बंद थी। गांव के एक युवक छप्पर उठाकर भीतर दाखिल हुआ और दरवाजा खोला। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई।



बड़ी बहन झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने पड़ोस के ही युवक पर प्रेम-प्रसंग के किशोरी को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि किशोरी से युवक से शादी करना चहती थी लेकिन लेकिन युवक के घर वालों ने उसकी शादी कही और तय कर दी थी।




 

Boyfriend burnt his girlfriend
उन्नाव जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

अचलगंज थानाक्षेत्र के नेवरना गांव निवासी नेहा (17) पुत्री राधेलाल लोधी के गांव में दो मकान हैं। एक गांव के बाहर बना है। जबकि दूसरा बस्ती के अंदर है। मजदूरी और खेती कर गुजारा करने वाले नेहा के पिता राधेलाल व भाई सुनील मंगलवार सुबह पास के बड़ौरा गांव एक मकान में स्लेब डालने गए थे।


मां रामदेई गांव के ही शंभू शरण से खरीदी गई आम की बाग की रखवाली करने गई थी। घर पर तीन बहनें ही थीं। सुबह करीब नौ बजे नेहा ने बहनों को मोबाइल चार्जिंग में लगाने की बात कहकर बस्ती में बने मकान में आ गई। लगभग आधे घंटे बाद घर के अंदर चीख की आवाज के साथ ही आग की लपटें दिखाई दीं।

 

Boyfriend burnt his girlfriend
मृतका की बड़ी बहन - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसियों ने दूसरे मकान में रह रहे किशोरी के घर वालों को सूचना दी। बड़ी बहन लक्ष्मी मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो कुंडी अंदर से बंद थी। तभी भीड़ में शामिल एक युवक छत पर पहुंचकर छप्पर हटाकर अंदर पहुंचा और कुंडी खोली तो देखा किशोरी पूरी तरह से जल चुकी थी। पड़ोसियों ने आनन-फानन आग बुझाई। बड़ी बहन लक्ष्मी झुलसी नेहा को जिला अस्पताल लाई। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


उधर किशोरी के जिंदा जलने की सूचना पर एसओ आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंच जांच की साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ उमेशचंद्र त्यागी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की बड़ी बहन लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि नेहा और गांव के ही विकास उर्फ गोलू पुत्र स्व. राकेश दीक्षित काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend burnt his girlfriend
मृतका की बड़ी बहन से पूछताछ करते शहर कोतवाल - फोटो : अमर उजाला

विकास की शादी कहीं और तय हो गई थी। जबकि नेहा उसी से शादी करना चाहती थी। युवक के परिवार वाले ब्राह्मण होने के नाते पिछड़ा वर्ग परिवार में शादी करने को तैयार नहीं थे। मंगलवार सुबह नेहा को घर में अकेले जाते देख विकास भी पहुंच गया। दोनों में विवाद हुआ इसी दौरान विकास ने उसकी मांग भरी और फिर जिंदा जला दिया। मृतका के पिता राधेलाल लोधी की तहरीर पर पुलिस ने विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


एसपी हरीश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed