फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या वजह थी! साड़ी ब्लाउज पहनना इस लड़के की मजबूरी बन गई, भेद खुला तो सब हैरान थे

Tue, 04 Dec 2018 08:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Dec 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Boy in saari blouse in mahoba
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। गांव में एक अजनबी, लोगों के लिए मुसीबत बन चुका था। वह एक घर में रिश्तेदार बनकर रह रहा था। गांव के लोग उस पर बारीक नजर रखे थे। उसके चलने फिरने से लेकर घर से बाहर निकलने तक की हर एक गतिविधि पर लोगों की पैनी निगाहें थीं।


सभी तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लेकिन वो किसी की पकड़ में नहीं आ रहा था। गांव के लोगों ने भी कसम खा रखी थी कि भेद खोलकर ही रहेंगे। लेकिन गांववालों को ऐसा बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि जब भेद खुलेगा तो वो भी हैरान रह जाएंगे। जैसे ही वो गांव की गलियों में साड़ी ब्लाउज में निकला लोगों ने उसे घेर लिया। 
Boy in saari blouse in mahoba
डेमो पिक
कबरई के ग्राम गुगौरा निवासी गया प्रसाद महोबा के पुन्निया गांव में रिश्तेदार बनकर गया था। गांव में अजनबी के आने की चर्चा पर लोग बारीकी से निगाह रखे थे।
Boy in saari blouse in mahoba
डेमो पिक
रविवार की देर शाम एक महिला के वेश में घर से निकलने पर मुहल्लेवासियों ने उसे रोका और नाम पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boy in saari blouse in mahoba
डेमो पिक
इस दौरान उसने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे घेर कर रोक लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया।  इस दौरान पता चला कि वो महिला नहीं बल्कि युवक था।
विज्ञापन
Boy in saari blouse in mahoba
डेमो पिक
प्रधानपति और जागरूक लोगों ने युवक को बचाते हुए यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच बंधक बने बैठे युवक को पुलिस हिरासत में लेकर थाना खरेला ले गई। हल्का प्रभारी डीके वाजपेयी का कहना है कि मामला लेन देन से जुड़ा बताया जा रहा है। जिस घर से युवक महिला के वेश में निकला था। उस घर की महिला का मायका भी गुगौरा है। मामले की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed