{"_id":"5c0532a9bdec2241903d85f2","slug":"former-cabinet-minister-shiv-kumar-beria-expelled-from-samajwadi-party-for-six-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम का करीबी ये पूर्व मंत्री सपा से किया गया बाहर, अखिलेश ने कहा था ‘गद्दार कौन है...जानते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम का करीबी ये पूर्व मंत्री सपा से किया गया बाहर, अखिलेश ने कहा था ‘गद्दार कौन है...जानते हैं'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 04 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम के करीबियों में शुमार और उनके पुराने सिपहसालार एक पूर्व मंत्री को समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पूर्व मंत्री को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और अनुशासनहीनता का आरोप है।
डेमो पिक
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुराने सिपहसालार पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया को समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने और अनुशासनहीन आचरण का आरोप है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होने के बाद बेरिया ने लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की।
डेमो पिक
बेरिया को पार्टी से हटाए जाने की सुगबुगाहट रविवार को ही शुरू हो गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद के बेटे के वैवाहिक समारोह में आए थे। वहां मिलने बेरिया भी पहुंच गए। जब बेरिया ने पीछे से ‘अध्यक्ष जी’ कहकर उनको आवाज दी तो अखिलेश ने कहा था कि ‘कंट्रोवर्सी मत किया करो, कंट्रोवर्सी गलत बात है’। यह कहकर अखिलेश यादव चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इसके अलावा कानपुर देहात में खचांचीनाथ के कार्यक्रम में भी अखिलेश ने इशारा किया था कि ‘गद्दार कौन है, वह जानते हैं।’ इसके बाद सोमवार को बेरिया को पार्टी से निकाले जाने का आदेश प्रदेश अध्यक्ष ने जारी कर दिया।
विज्ञापन
डेमो पिक
पूर्व मंत्री बेरिया के साथ रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप यादव को भी पार्टी से निकाला गया है। सूत्रों ने बताया कि बेरिया का पीएसपी में शामिल होना तय हो गया है। इसकी विधिवत घोषणा 9 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली जनआक्रोश रैली में हो सकती है।