फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy bad talking with girl on phone call

फोन पर युवती से अश्लील बातें करता था गांव का युवक, फिर एक दिन...

Thu, 21 Feb 2019 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Feb 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
boy bad talking with girl on phone call
डेमो
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मोबाइल में अश्लील बातें करने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही युवक मोबाइल पर अक्सर परेशान करता था। गुरुवार सुबह आरोपी वृंदावन ने एक बार फिर युवती के मोबाइल पर काल की और अश्लील बातें करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा...

तब पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। युवती और उसका पिता आरोपी के परिजनों के घर उलहना देने पहुंचा तो आरोपी वृंदावन ने अपने भाई हरी के साथ मिलकर पिता-पुत्री के साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों को चोर्टें आइं। पीड़ित ने थाना श्रीनगर पहुंच घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने आरोपी वृंदावन व हरी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed