फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट में लगने वाला है फिल्मों का मेला, आएंगी बड़ी हस्थियां, सीएम कमलनाथ करेंगे शुभारम्भ

Fri, 13 Dec 2019 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Dec 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
bollywood stars are comingin khajurao film festival
Rajpal Yadav - फोटो : file photo
चित्रकूट में खजुराहो इण्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। फेस्टिवल में बुन्देलखण्ड में बनी लगभग एक सैकड़ा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। बॉलीवुड की हस्तियों का जमावड़ा रहेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हैं।
bollywood stars are comingin khajurao film festival
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला

यहां टाकीजें बनाई जा रहीं हैं। साथ ही साथ जन सम्पर्क के दौर भी तेज है। फेस्टिवल के  यूपी बुन्देलखण्ड संयोजक और बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि फिल्मों का संग्रह पिछले एक पखवाड़े से अभिनेता आरिफ शहडोली द्वारा किया जा रहा है।

 

bollywood stars are comingin khajurao film festival
कॉमेडी कैप्सूल, जॉनी लीवर - फोटो : SELF

मुम्बई की फिल्मी हस्तियों को संयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुन्देला आमन्त्रित कर रहें हैं तो डायरेक्टर राम बुन्देला के नेतृत्व में टपरा टाकीजों का निर्माण कराया जा रहा है। 17 से 23 दिसम्बर तक खजुराहों में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में यूपी-एमपी बुन्देलखण्ड के 13 जिलो से लाखों लोग 7 दिनों तक शिरकत करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood stars are comingin khajurao film festival
राजू श्रीवास्तव

फेस्टिवल का शुभारम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ करने आ रहे हैं। इसके अलावा कैलाश खेर के शिवाला बैण्ड की धूम रहेगी। सुप्रसिद्ध अभिनता सनी देओल, राजपाल यादव, रणधीर कपूर, जॉनी लीवर, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव समेत बालीबुड की दर्जनों नामचीन हस्तियां फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

 

 

विज्ञापन
bollywood stars are comingin khajurao film festival
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
फेस्टिवल में किसी भी प्रकार के पास आदि की कोई जरूरत नहीं है। जो भी व्यक्ति इस आयोजन का आनन्द लेना चाहे वह सहभागिता कर सकता है।  फेस्टिवल के यूपी बुन्देलखण्ड संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि 7 दिवसीय फेस्टिवल में स्थानीय कलाकारों को भी भरपूर मंच दिया जाएगा। साथ ही साथ बुन्देलखण्ड में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई लगभग एक सैकड़ा फिल्में भी फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जायेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed