{"_id":"5abf39484f1c1beb618b4a02","slug":"bollywood-ikes-this-city-many-films-shot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड को पसंद आ रहा ये शहर, हो चुकी कई फिल्मों की शूटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड को पसंद आ रहा ये शहर, हो चुकी कई फिल्मों की शूटिंग
एश्वर्या द्विवेदी, कानपुर
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कानपुर की लोकेशन भी अपनी जगह बनाने लगी हैं। पिछले कुछ महीनों में शहर में कई डायरेक्टर आए जिन्होंने यहां पर अपनी फिल्मों की शूटिंग की। सलमान खान से लेकर कुणाल राय कपूर तक हर कोई यहां शूटिंग कर चुका है। बंटी - बबली, दबंग, हम दोनों होंगे कामयाब, कटियाबाज कुछ फिल्में हैं जिसमें कानपुर की कई लोकेशन दिखीं। डायरेक्टर विशाल मिश्रा की होटल मिलन, इसरार अहमद की सुपर जासूस, मुंगेरीलाल बीटेक कुछ फिल्में हैं जिसमें कानपुर बडे़ पर्दे पर दिखाई देगा। आइए जानते हैं कानपुर की कुछ लोकेशन जो बॉलीवुड को कानपुर आने के लिए मजबूर करता है।
ब्लू वर्ल्ड
ब्लू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में बिठूर में बना ब्लू वर्ल्ड बॉलीवुड को आकर्षित कर रहा है। यहां के इंटीरियर की सजावट इस तरह से की गई है कि लगता है मानों किसी विदेशी जगह पर शूट किया गया है। हाल ही में यहां पर डायरेक्टर इसरार अहमद ने अपनी फिल्म ‘सुपर जासूस’ की शूटिंग की है।
गंगा बैराज
गंगा बैराज
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्म बंटी बबली, दबंग- 2 की शूटिंग यहीं पर की गई थी। पुल के नीचे देखने पर कलकल बहती गंगा। दृश्य वाकई काफी खूबसूरत नजर आता है जिसकोे बॉलीवुड के डायरेक्टर्स अपनी फिल्मों में दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बंगला बाजार
डेमाे पिक
शहर के व्यस्त बाजारों में से एक है लाल बंगला बाजार। इस बाजार में पुराने कानपुर की झलक नजर आती है। हाल ही में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म ‘मुंगेरीलाल बीटेक’ की शूटिंग यहां पर की है जिसमें उन्होंने यहां का पूरा बाजार दिखाया है। इस बाजार में छोटी दुकानों से लेकर बडे़ शोरूम तक हैं।
विज्ञापन
नानाराव स्मारक पार्क
डेमाे पिक
बिठूर स्थित नानाराव स्मारक पार्क में भी कई शूटिंग की गई हैं। डायरेक्टर विशाल मिश्रा अपनी फिल्म होटल मिलन की शूटिंग यहां पर कर चुके हैं। इसके अलावा कुछ टीवी सीरियल की भी शूटिंग यहां पर हो चुकी है। साथ ही काकादेव, उन्नाव, शिवाला, मॉल रोड. मोतीझील, भैरव घाट भी फिल्मों के शूटिंग स्थल बन चुकें हैं।