फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक विचारधारा की पार्टी है सपा-बसपा, भाजपाइयों के पेट में खलबली मचने लगी हैः अखिलेश 

Sat, 31 Mar 2018 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 31 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव
केंद्र की भाजपा सरकार 46 दलों के गठबंधन में चल रही है। इसके बावजूद उनको प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन पर आपत्ति है। जबकि सपा-बसपा एक ही विचारधार की पार्टियां है। अभी सिर्फ बातचीत पर ही भाजपाइयों के पेट में खलबली मचने लगी है। आगे तक गठबंधन चलने तब क्या होगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गृह जनपद में कहीं। 

 

समाजवाद पर बहुत टिप्पणी हो रही है

akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव
गुरुवार को लायन सफारी का निरीक्षण करने आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहाकि इस समय समाजवाद पर बहुत टिप्पणी हो रही है। जबकि हमारे संविधान में समाजवाद का जिक्र है। जो लोग सबका साथ, सबका विकास की बात कहते है। वह भी समाजवाद का ही हिस्सा है। एक मुख्यमंत्री को समाजवादी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं लगता है। समाजवाद पर टिप्पणी करने वालों को चाहिए कि वह पहले संविधान का ठीक से अवलोकन करें। सीएम ने जो अंग्रेजी में किताब लिखवाई है, उसमें भी समाजवाद का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव हो, मशीन से हमारा गुस्सा नहीं निकल सकता, बीजेपी ने 45 दलों का गठबंधन किया है। हम सब एक बहुत बड़े  गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।  इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके हालचाल लिए।  
 

सफारी की सैर, शेरनी के बच्चों से देखा

akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव
अपनी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी की सैर करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेसिका (शेरनी) के शावक शिम्बा और सुल्तान को देखा जो अव डेढ़ साल के हो चुके है। उन्होंने ही दोनों का नाम रखा था। तब जेसिका ने तीन शावक को जन्म दिया था। उसके बाद वह भालू और हिरन को देखने पहुंचे। उन्होंने एनटी वोकर (काले हिरण) के बाड़े में नहीं गए थे। सफारी के एसडीओ एनआर सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जानवरों की संख्या की जानकारी ली। इस पर 62 की संख्या बताई गई। उनके साथ डॉ. गौरव भी मौजूद थे, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को परिजात के पेड़ (कल्पवृक्ष) के बड़े होने की जानकारी दी। जिस पर संतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा कि इन पेड़ों से अब लायन सफारी खूबसूरत लगने लगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंच करने सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

akhilesh yadav in etawah
अखिलेश यादव
लखनऊ से करहल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री लखनऊ लौटते समय सैफई अपने आवास पर लंच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अपने परिवार से भी रूबरू हुए। चाचा अभयराम यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अंशुल यादव, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्व कर्मा, विजय शाक्य, कार्तिकेय यादव सहित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed