{"_id":"5bb21ce6867a557f220fa422","slug":"body-builder-prachi-dixit-story-of-stubbornness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं ठान चुकी थी कॅरियर बनाऊंगी तो बॉडी बिल्डिंग में, नहीं मिली घरवालों की मदद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं ठान चुकी थी कॅरियर बनाऊंगी तो बॉडी बिल्डिंग में, नहीं मिली घरवालों की मदद'
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर प्राची की जिद को मिला मुकाम
'मैं लड़की थी न इसलिए मेरा बॉडी बिल्डिंग करना घर वालों को पसंद नहीं था लेकिन मैं ठान चुकी थी कि कॅरियर बनाऊंगी तो इसी में। घर वालों के विरोध के चलते एक साल पहले मैं पढ़ाई का बहाना बनाकर सहारनपुर चली गई। यहां पर अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर संजना दहल से ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। हालांकि घरवालों की मदद न मिलने पर ट्रेनिंग भी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी।
Trending Videos
पढ़ाई का बहाना बनाकर चली गई सहारनपुर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजना दहल से ली ट्रेनिंग
इसके बाद अपनी अंगूठी और कान के बाले बेचकर मेरठ में हुई मिस यूपी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और कांस्य पदक जीता। तब कहीं जाकर मेरी जिद के आगे घर वालों की दकियानूसी सोच नरम पड़ी। अब पांच से सात अक्तूबर तक पुणे में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर पदक जीतना ही सपना है।'
अंगूठी और बाले बेचकर मिस यूपी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, पहला कांस्य पदक जीता
कानपुर के राम नारायण बाजार मोहल्ला निवासी एथलेटिक्स खिलाड़ी प्राची दीक्षित ने अपना खेल जारी रखने के लिए बड़े संघर्ष किए। प्राची बताती हैं कि न चाहते हुए भी उसे घर वालों से झूठ बोलना पड़ा। घर वालों से कहा कि देहरादून जा रही पढ़ाई करने लेकिन चली गई सहारनपुर। कुछ दिन बाद घर वालों को पता चला तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। धीरे-धीरे पैसे भी भेजने बंद कर दिए और उसकी ट्रेनिंग छूट गई। यह वह समय था जब उसे मिस यूपी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ट्रेनिंग की खासी जरूरत थी। इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और मेरठ में हुई मिस यूपी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके बाद अप्रैल में कानपुर में र्हुई प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बनीं ओवरऑल चैंपियन, एशिया वर्ल्ड में जीता रजत
इंस्टाग्राम में संजना व अंकिता को देखकर हुई प्रभावित
प्राची ने बताया कि वह इंस्टाग्राम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजना दहला और अंकिता सिंह को देखती थी। उनको देखकर ही उसके मन मेें बॉडी बिल्डिंग का इच्छा जागी।
प्राची ने बताया कि वह इंस्टाग्राम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजना दहला और अंकिता सिंह को देखती थी। उनको देखकर ही उसके मन मेें बॉडी बिल्डिंग का इच्छा जागी।
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर प्राची की जिद को मिला मुकाम
ऐसा रहा एक साल का सफर
- अक्तूबर 2017 में सहारनपुर में संजना दहला से ट्रेनिंग शुरू की।
- मार्च 2018 में पहली बार मेरठ में मिस यूपी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस्य पदक जीता।
- अप्रैल 2018 में कानपुर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनी।
- अगस्त 2018 में सहारनपुर में एशिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
- अक्तूबर 2017 में सहारनपुर में संजना दहला से ट्रेनिंग शुरू की।
- मार्च 2018 में पहली बार मेरठ में मिस यूपी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कांस्य पदक जीता।
- अप्रैल 2018 में कानपुर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनी।
- अगस्त 2018 में सहारनपुर में एशिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।