{"_id":"5bb24969867a550e6b112bad","slug":"surendra-kumar-das-suicide-case-investigation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः डिप्रेशन में डॉ. रवीना, एसपी ने पूछे कई सवाल, 1 घंटे बाद वो चली गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः डिप्रेशन में डॉ. रवीना, एसपी ने पूछे कई सवाल, 1 घंटे बाद वो चली गईं
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 02 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास सुसाइड मामले में उनकी पत्नी डॉ. रवीना सिंह सोमवार को अपने पिता डॉ. रावेंद्र सिंह के साथ एसपी पश्चिम संजीव सुमन के दफ्तर पहुंची। एसपी ने बताया कि डॉ. रवीना की मनोदशा ठीक नहीं है। वे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सकी। उनके डिप्रेशन से बाहर आने के बाद उनके घर जाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने उनसे आईपीएस के सुसाइड करने की वजह के बारे में पूछा। कुछ और सवाल भी किए। साथ ही सबूत भी मांगे, लेकिन डॉ. रवीना चुपचाप बैठी रहीं। उनका मनोदशा ठीक न देख बयान भी दर्ज नहीं किए गए। करीब एक घंटे तक डॉ. रवीना एसपी पश्चिम के दफ्तर में रही और फिर चली गई।
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि सुरेंद्र कुमार और डॉ. रवीना के मोबाइल के व्हाट्सएप, काल डिटेल व मैसेज चेक किए गए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला, जो आईपीएस की खुदकुशी की ठोस वजह बना हो। सुरेंद्र दास ने परिवार के लोगों को जो आडियो क्लिप भेजी थी, उसकी जांच की जा रही है। आडियो क्लिप का वाइस मिलान, सुरेंद्र कुमार दास की डायरी और पेन ड्राइव की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। बकौल एसपी जांच पूरी होने पर स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
ये था मामला
एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास ने चार सितंबर को कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। सर्वोदय नगर के रीजेंसी अस्पताल में नौ सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। आईपीएस के परिवार और ससुराल वाले एक-दूसरे को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। एडीजी अविनाश चंद्र ने मामले की जांच एसपी पश्चिम संजीव सुमन को सौंपी है।
एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार दास ने चार सितंबर को कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। सर्वोदय नगर के रीजेंसी अस्पताल में नौ सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। आईपीएस के परिवार और ससुराल वाले एक-दूसरे को उनकी मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। एडीजी अविनाश चंद्र ने मामले की जांच एसपी पश्चिम संजीव सुमन को सौंपी है।
विज्ञापन
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
इससे पहले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के खुदकुशी मामले में उनके सास और ससुर से एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने अपने दफ्तर में डेढ़ घंटे तक पूछताछ की थी। इसमें कोई नई बात सामने नहीं आई थी। डॉक्टर दंपति ने फिर से दोहराया थी कि उनकी बेटी डॉ. रवीना पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।