फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा में आ रही रुकावटें, लद्दाख में स्केटिंग का मजा लेने के बाद भक्त जा रहे 'मां के द्वार'

Sat, 07 Jul 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Jul 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
blockages in amarnath yatra devotees going to ladakh and vaishnodevi
डेमो पिक
खराब मौसम चलते बाबा अमरनाथ की यात्रा रोक दी गई है। ऐसे में भक्त लद्दाख, वैष्णो देवी और शिवखोरी की ओर रुख कर रहे हैं। दो जुलाई को कानपुर शहर से अमरनाथ यात्रा को निकला 22 लोगों का जत्था खराब मौसम की वजह बालटाल में ही रुका है।


अगली स्लाइड में पढेंः- बढ़ गई है हेलीकाप्टर की वेटिंग...
blockages in amarnath yatra devotees going to ladakh and vaishnodevi
डेमो पिक
कानपुर शहर के नीरज कुमार, शिवम मिश्रा ने फोन पर बताया कि हेलीकाप्टर से पांच जुलाई को उड़ान भरनी थी लेकिन खराब मौसम की वजह से यात्रा रोकनी पड़ी, इससे हेलीकाप्टर की वेटिंग बढ़ गई।
 

अगली स्लाइड में पढेंः- भक्तों नें लद्दाख में लिया स्केटिंग का आनंद...

blockages in amarnath yatra devotees going to ladakh and vaishnodevi
डेमो पिक
भक्त अंकित शुक्ला ने बताया कि उनके जत्थे में शामिल 22 लोग शुक्रवार सुबह लद्दाख की यात्रा पर निकल गए। छोटी-छोटी तीन गाड़ियों से करीब तीन घंटे की यात्रा करने के बाद सभी लद्दाख पहुंचे। वहां बर्फ से ढके पहाड़ों पर सभी नें स्केटिंग का आनंद लिया।

अगली स्लाइड में पढेंः- अब भक्त जाएंगे वैष्णो देवी के द्वार...
विज्ञापन
विज्ञापन
blockages in amarnath yatra devotees going to ladakh and vaishnodevi
डेमो पिक
अंकित नें बताया की स्कटिंग के मजे लेने के बाद सभी वापस हवाई अड्डे की ओर पहुंचे और नंबर लगाने की जद्दोजहद की। उन्होंने बताया कि अभी तक उनका नंबर नहीं आया है और करीब 18000 की वेटिंग चल रही है। अब इंतजार करने के बजाए सभी भक्त वैष्णो देवी और शिवखोरी जाने का मन बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह तक मौसम अच्छा था, लेकिन देर शाम बारिश फिर शुरू हो गई। सेना के हेलीकाप्टर ऊपर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लगे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed