फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खेत में पड़ा लहूलुहान किसान का शव, गायब था शरीर के तीन हिस्सों का मांस, पुलिस बोली- जंगली जानवर का हमला

Sun, 09 Jul 2023 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Jul 2023 09:16 AM IST
विज्ञापन
Bled dead body of a farmer lying in the field, flesh of three parts of the body was missing, police said attac
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी मृतक किसान कृष्णा प्रजापति 18 बीघा जमीन का काश्तकार था। उसके तीन पुत्र रामभवन, शिवविलास और राममिलन व दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी शांति देवी है। मृतक शराब के नशे का आदी था। अक्सर खेत में गांव के ही लोगों के साथ शराब पिया करता था।



घटना वाले दिन भी वह गांव के तीन लोगों के साथ शराब पी रहा था। घटना स्थल से शराब के खाली तकरीबन 11 पाउच और खाली प्लास्टिक के गिलास मिले हैं। मृतक के सबसे छोटे पुत्र राममिलन का आरोप है कि जिन तीन ग्रामीणों के साथ वह शराब पी रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति के करीब 25 किलो कटीले तार उनके घर में रखे थे।

वह व्यक्ति गुरुवार को उनके घर में तार लेने आया था। इस पर बड़े भाई रामभवन ने एक-दो दिन में तार वापस करने की बात कही थी। पुत्र का यह भी आरोप है कि वह व्यक्ति गांव दारी में उनके घर शिकायत कर चुका था कि उसके पिता उसका हर बात पर विरोध करते हैं।  इसको लेकर उसने दो-तीन बार धमकी भी दी थी।

Bled dead body of a farmer lying in the field, flesh of three parts of the body was missing, police said attac
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

शव का पोस्टमार्टम कराने की मिली है तहरीर
हालांकि पुत्रों की ओर से ऐसी कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर के हमले का प्रतीत हो रहा है। वृद्ध किसान अत्यधिक नशे में था। घटना की बारीकी से जांच की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर मिली है।

Bled dead body of a farmer lying in the field, flesh of three parts of the body was missing, police said attac
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

शव के पास बैठा रहा खोजी कुत्ता
घटनास्थल की जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने सुबूत इकत्रित किए हैं। डॉग स्क्वायड में शामिल खोजी कुत्ता लाश के पास ही बैठा रहा। आसपास उसने विचरण नहीं किया। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि वह खुद भी घटनास्थल गए थे। प्रथम दृष्टया जंगली जानवर का हमला ही प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bled dead body of a farmer lying in the field, flesh of three parts of the body was missing, police said attac
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

500 और 200 रुपये की गड्डी भी मिली गायब
मृतक किसान पुत्र राममिलन का कहना है कि मृतक पिता जब घर से गए थे तब उनके बंडी में एक 500 रुपये की गड्डी और एक 200 रुपये की गड्डी और जेब में आधार कार्ड था। घटनास्थल से यह तीनों चीजे नहीं मिली हैं। इस आधार पर उसने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bled dead body of a farmer lying in the field, flesh of three parts of the body was missing, police said attac
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

होंठ, दाहिने बाजू और दाहिनी जांघ का मांस था गायब
जारी गांव निवासी कृष्णा प्रजापति (75) का शव घर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास उसके खेत में शुक्रवार शाम पड़ा मिला। किसान के चेहरे से होंठ, दाहिने बाजू और दाहिनी जांघ का मांस भी गायब था। मृतक के छोटे पुत्र राममिलन ने बताया कि उसके पिता सुबह छह बजे के करीब खेत गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed