फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खूनी इश्क': बांधे हाथ-पैर...मुंह में ठूंसा कपड़ा, हथौड़े से हर हिस्से में दिया मौत का जख्म, जानिए क्या है कहानी

Sun, 25 Jun 2023 05:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Jun 2023 05:17 AM IST
विज्ञापन
The young man had a love affair with a married woman, the relatives beat him to death, the four accused were s
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते नंद किशोर उर्फ नंदू की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी। उसके शरीर पर 100 से ज्यादा चोट मिली हैं। सिर और पूरे शरीर पर हथौड़े से भी वार किए गए थे। हेड इंजरी से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।



पुलिस ने हत्यारोपी दंपती समेत चार लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया। महोखर गांव निवासी नंद किशोर उर्फ नंदू (24) की गुरुवार की रात एक बजे गांव में ही हीरालाल वर्मा के घर में लाठी-डंडों और हथौड़े से मारकर हत्या की गई थी। हत्या की वजह हीरालाल वर्मा की मझली बहू से प्रेम प्रसंग बताया गया था।

प्रेम प्रसंग के चलते ही हत्यारोपी पति राजकरन वर्मा के कहने पर संजो ने उसे फोन करके घर बुलाया था। घर पहुंचते ही आरोपपियों ने नंदू के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेदर्दी से लाठी-डंडों और हथौड़े से पीटा था। मामले का खुलासा होने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

The young man had a love affair with a married woman, the relatives beat him to death, the four accused were s
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

चारों हत्यारोपियों को भेज दिया गया है जेल
इसमें मृतक के पिता बाबू वर्मा ने हत्यारोपी महिला संजो, उसके पति राजकरन वर्मा, ससुर हीरालाल और जेठ मेवालाल के खिलाफ देहात कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। उधर, थानाध्यक्ष देहात कोतवाली जयचंद्र सिंह ने बताया कि चारों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है।

The young man had a love affair with a married woman, the relatives beat him to death, the four accused were s
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका चिखती रही..उसे मत मारो
प्रेमी को प्रेमिका के घरवालों ने रस्सी से बांधकर सिर, मूंछ, दाढ़ी का मुंडन कर लाठियों से पीटा। आवाज बाहर न जा सके इस लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका अपने पति व अन्य परिजन से उसे न मारो, उसे न मारो बोलकर चीख-चीखकर मिन्नतें करती रही, लेकिन पिटाई कर रहे लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The young man had a love affair with a married woman, the relatives beat him to death, the four accused were s
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

पति ने धमकी देकर घर बुलाने को कहा
इस घटना का खुलासा देहात कोतवाली में मृतक की प्रेमिका ने पुलिस के सामने किया है। उसने बताया कि उसका दो साल से नंदकिशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दोनों परिवारों को हो गई थी। घटना वाली रात उसके पति राजकरन ने मुझसे कहा कि नंद किशोर को फोन करके घर बुलाओ।

विज्ञापन
The young man had a love affair with a married woman, the relatives beat him to death, the four accused were s
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

मुंह में ठूंसी कपड़ा और हाथ-पैर बांधे
मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। डर के कारण उसने नंदकिशोर को फोन करके घर बुलाया था। वह जैसे ही घर में घुसा पति राजकरन, ससुर हीरालाल, जेठ मेवालाल ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में डाल दिया। इसके बाद नंद किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंसा और सिर, मुछ व दाढ़ी के बाल साफ किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed