फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP SP Congress BSP rebellion

टिकट बिना नहीं टिके, किसी ने ‘दल’ बदला किसी ने ‘दिल’

Tue, 14 Nov 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 09:39 AM IST
सार

- भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा में बगावत की बयार
- टिकट कटने से खफा नेताओं ने पाला बदला
- निकायों में बागी प्रत्याशियों की भरमार

विज्ञापन
BJP SP Congress BSP rebellion
डेमो पिक

विस्तार

दल से टिकट नहीं तो टिके नहीं। किसी ने ‘दल’ बदल लिया तो किसी ने ‘दिल’। लोकसभा और विधान सभा चुनावों के बाद अब स्थानीय निकाय चुनाव में भी लगभग हर राजनीतिक दल में यही उथल-पुथल है। टिकट न मिलने पर कई नेताओं ने बागी तेवर अपना कर निर्दलीय या किसी दूसरी पार्टी से चुनाव में ताल ठोंक दी है। तमाम ने पाला बदल लिया है। सबसे ज्यादा बगावत भाजपा में है। प्रचार का शुरुआती दौर प्रत्याशियों और दलों के अलमबरदारों को इसी ‘डैमेज कंट्रोल’ में बीत रहा है। 
विज्ञापन

 

टिकट की होड़ और मारा-मारी

BJP SP Congress BSP rebellion
डेमो पिक
बांदा नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए अबकी हरेक दल में टिकट की होड़ और मारा-मारी थी। सत्ता में होने के नाते यह स्थिति सबसे ज्यादा भाजपा में थी। बानगी के तौर पर सिर्फ बांदा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में 81 आवेदन हुए थे। इनमें कई पार्टी के बड़े दिग्गजों के रिश्तेदार या नजदीकी थे। कमोवेश यही स्थिति सपा और कांग्रेस में भी रही। अंतत: सभी दलों ने नामांकन की अंतिम तिथि आने से पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही दलों में उथल-पुथल और उफान शुरू हो गया। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में सपा के नगर अध्यक्ष ने तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दे दिया। जिले की दूसरी नगर पालिका अतर्रा में भी सपा नगर अध्यक्ष ने समर्थकों समेत इस्तीफा देकर बगावती तेवर अपनाते हुए जिलाध्यक्ष का पुतला भी फूंक डाला। अब इनका दिल सपा से टूट गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट में भाजपा में सबसे ज्यादा बगावत

BJP SP Congress BSP rebellion
डेमो पिक
चित्रकूट जनपद में भाजपा में सबसे ज्यादा बगावत देखी गई। यहां भाजपा की निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष समेत जिला कार्यसमिति के कई सदस्य और पदाधिकारी टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे नेताओं की संख्या करीब 10 से ज्यादा है। इसी तरह सपा में मानिकपुर नगर के एक पदाधिकारी बागी होकर अध्यक्ष पद का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां बसपा में भी बगावत है। पति-पत्नी दोनों ने बसपा छोड़ दी और कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

हमीरपुर में भी भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ रहा

BJP SP Congress BSP rebellion
डेमो पिक
हमीरपुर में भी भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ रहा है। यहां सुमेरपुर में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन बागी प्रत्याशी बन गए हैं। भाजपा से डीडीसी का चुनाव लड़ चुके नेता भी बागी हो गए हैं। सपा में नगर अध्यक्ष टिकट कट जाने से बगावत कर चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। मौदहा में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने बगावत कर दी है। 
महोबा में कुलपहाड़ नगर पंचायत में अध्यक्ष का टिकट मांग रहीं महिला अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। महोबा नगर पालिका में भाजपा की महिला नेता बगावत कर ताल ठोंक दी है। कांग्रेस में टिकट घोषित हो जाने के बाद काट दिए जाने से खफा निर्दलीय कूद पड़े हैं। सपा में युवजन सभा जिलाध्यक्ष की पत्नी टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़ रही हैं। इसी तरह उरई में भाजपा और बसपा के एक-एक नेता टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां कालपी में कांग्रेस में भी बागी प्रत्याशी हैं।
 

टिकट बगैर न टिकने वाले बागियों का ब्योरा

BJP SP Congress BSP rebellion
डेमो पिक
बांदा सपा नगर अध्यक्ष मनोज निगम लाला और अतर्रा सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू समेत दो दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों ने टिकट के विरोध में पाला बदलते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
चित्रकूट : भाजपा की निवर्तमान कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया, युवा मोर्चा महामंत्री बृजेंद्र शुक्ल, जिला कार्यसमिति सदस्य जवाहर सोनी, सुभाष अग्रवाल व संजीव मिश्रा (राजापुर), विशेष आमंत्रित सदस्य पुरुषोत्तम अग्रहरि, संतोष गुप्ता, मंडल पदाधिकारी राजीव द्विवेदी और कार्यसमिति सदस्य नागेश त्रिपाठी (मानिकपुर) व जितेंद्र मोहन शुक्ल निर्दलीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सपा में घनश्याम पांडेय (मानिकपुर) पार्टी छोड़कर निर्दलीय लड़ रहे हैं। बसपा में जिला पदाधिकारी की पत्नी सावित्री श्रीवास्तव और उनके पति सुशील श्रीवास्तव (नेता) ने बसपा छोड़ दी। सावित्री
 

कांग्रेस से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं

BJP SP Congress BSP rebellion
डेमो पिक
हमीरपुर भरुवा सुमेरपुर में भाजपा के पूर्व चेयरमैन व जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण सोनकर, महिला नगर अध्यक्ष मीना यादव, डीडीसी का चुनाव लड़ चुके बिंदा प्रसाद कुशवाहा बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। सपा में नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता और बसपा के कार्यालय प्रभारी रहे सीताराम वर्मा भी यहां निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। कुरारा नगर पंचायत में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह गौर, सपा की पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि बागी प्रत्याशी हैं। मौदहा में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर बागी प्रत्याशी हैं। इसी तरह हमीरपुर में प्रदेश कांग्रेस सदस्य रहे एजाज अहमद टिकट न मिलने से खफा होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
 

निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद पड़े

BJP SP Congress BSP rebellion
डेमो पिक
महोबा: टिकट कटने से कांग्रेस के सौरभ तिवारी महोबा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय कूद पड़े हैं। भाजपा की सुमन सिंह भी यहां बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। सपा के युवजन सभा जिलाध्यक्ष संतोष साहू की पत्नी को टिकट नहीं मिला तो श्री साहू ने पद से इस्तीफा देकर पत्नी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार दिया है। कुलपहाड़ से भाजपा की अर्चना बागी प्रत्याशी हो गईं हैं।

उरई: भाजपा में अनिल बहुगुणा टिकट कटने से नहीं टिके और निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। यहां बसपा से अवधेश निरंजन ने बगावत कर निर्दलीय ताल ठोंक दी है। कालपी में कांग्रेस की सीमा जाटव टिकट न मिलने से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed