फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा अटैक: शहीद की अंतिम यात्रा में नम थी हर आंख, वहीं खिल्ली उड़ाते दिखे भाजपा सरकार के ये सांसद

Tue, 19 Feb 2019 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Feb 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj seen laughing waving at crowd during CRPF jawan funeral
डेमो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद उन्नाव के अजीत का पार्थिव शरीर जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र थी। हर आंख से शहीद को अंतिम विदा देने के लिए आंसू छलक रहे थे लेकिन इसी भीड़ में भाजपा सरकार के एक सांसद हंस रहे थे। उनकी हंसी हजारों की भीड़ में दूर से नजर आ रही थी।



 
BJP MP Sakshi Maharaj seen laughing waving at crowd during CRPF jawan funeral
डेमो
भाजपा सरकार ने शहीदों की अतिंम यात्राओं में शामिल होने के लिए मंत्रियों से कहा था। सभी मंत्री शहीदों के पार्थिव शरीरों को लेकर उनके घर पर पहुंचे भी लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी हर ओर थू थू हो रही है। जब शहीद अजीत की अंतिम यात्रा निकल रही थी तो ट्रक पर चढ़े हुए सांसद साक्षी महाराज मुस्कुरा रहे थे। 

 

BJP MP Sakshi Maharaj seen laughing waving at crowd during CRPF jawan funeral
डेमो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत की बेटी ईशा ने जब तिरंगे से लिपटे पिता का पार्थिव शरीर देखा तो उनकी आंखों में कैद आंसुओं का समंदर फूट पड़ा। शहीद उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत की 8 वर्षीय बेटी ईशा पिता की अंतिम यात्रा घर से लेकर अंत्येष्टि स्थल तक शामिल रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj seen laughing waving at crowd during CRPF jawan funeral
डेमो
जांबाज पिता की शहादत का दर्द मासूम के चेहरे पर झलक रहा था। वह कभी ताबूत तो कभी भीड़ को निहार रही थी। जिसकी भी नजर मासूम के चेहरे पर पड़ती वह आतंकियों की कायराना हरकत को कोसते हुए भावुक रहा। ईशा बीच-बीच में भीड़ की तरफ देखकर पिता को सैल्यूट दे रही थी। बेटी के जज्बे को हर किसी ने हाथ जोड़कर सम्मान दिया।

 
विज्ञापन
BJP MP Sakshi Maharaj seen laughing waving at crowd during CRPF jawan funeral
डेमो
अंत्येष्टि स्थल पर ईशा ताबूत को निहारते हुए फफक पड़ी। बाबा प्यारेलाल भी उसे सीने से लगाकर रो पड़े। परिजनों से शनिवार देर शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की। शहीद अजीत की बेटी ईशा से फोन पर बात कर पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं। डॉक्टर बनने की ख्वाहिश जान प्रियंका बोलीं तुम मन लगाकर खूब पढ़ो, हम तुम्हारे सपने पूरे करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed