फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांड: BJP विधायक मामले में पुलिस ही नहीं जेल और अस्पताल की भूमिका भी संदिग्ध

Wed, 25 Apr 2018 11:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Apr 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA not only in jail, but also role of hospital and suspect
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव में दुष्कर्म की पीड़िता के पिता के पास से अवैध असलहा बरामद करने और पीड़ित को ही जेल भेजने को लेकर पुलिस कठघरे में है। दावा किया जा रहा है कि जो असलहा पुलिस ने बरामद किया वह पीड़िता के पिता के पास से नहीं बरामद किया गया। सीबीआई की तफ्तीश के दौरान भी यह तथ्य सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।


 
BJP MLA not only in jail, but also role of hospital and suspect
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
इस पूरे प्रकरण में उन्नाव पुलिस के साथ-साथ जिला अस्पताल और जेल प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध रही। सीबीआई तफ्तीश कर रही है कि जिस व्यक्ति की पिटाई की गई उसे ही क्यों जेल भेजा गया? प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में ही 19 जख्मों की पुष्टि हुई थी, ऐसे में उसे एडमिट करने के बजाए जेल क्यों भेज दिया गया और जेल प्रशासन ने इतनी चोट होने के बाद भी कोई आपत्ति क्यों नहीं की।

 
BJP MLA not only in jail, but also role of hospital and suspect
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
यह सारे सवाल एसआईटी ने भी उठाए थे, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की सिफारिश कर दी गई थी। अब सीबीआई भी इन सवालों के जवाब तलाश रही है। सूत्रों का दावा है कि पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट न्यायालय के माध्यम से लिखाने के लिए पीड़िता का पिता पैरवी कर रहा था। 3 अप्रैल को उसकी तारीख थी और वह दिल्ली से उन्नाव आया हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA not only in jail, but also role of hospital and suspect
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
पीड़िता की मां ने अपने बयान में सीबीआई को बताया है कि उनका पति घर में ही था जब कुछ लोग घर में घुस आए और उसे घसीट कर ले गए। आरोप यह भी लगाए गए कि पीड़िता के पिता की पेड़ में बंाध कर बेल्ट, डंडे और राइफल के बट से पिटाई की गई। पूरे मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले एक अफसर का दावा है कि जिस समय पिटाई हो रही थी, पीड़िता की मां ने थाने जाकर शिकायत की। वहां से एसओ अशोक भदौरिया खुद मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
BJP MLA not only in jail, but also role of hospital and suspect
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
उनके साथ भी पीड़िता के पिता की पिटाई की गई। बाद में वह अपनी ही गाड़ी से पिटाई से घायल पीड़िता के पिता को थाने ले गए और उसका तमंचे के साथ चालान कर जेल भेज दिया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पीड़िता के पिता के पास अवैध असलहा कहां से आया? सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में सीबीआई ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं और पूरे घटना क्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed