{"_id":"5bb0e140867a5501363be31d","slug":"bjp-mla-from-hardoi-s-shahabad-writes-letter-to-cm-yog-in-vivek-tiwari-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांडः भाजपा विधायक ने खाकी पर उठाए सवाल, बोलीं 403 विधायकों में मैं भी हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांडः भाजपा विधायक ने खाकी पर उठाए सवाल, बोलीं 403 विधायकों में मैं भी हूं
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:33 AM IST
विज्ञापन
विवेक तिवारी हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में एक ओर पुलिस प्रशासन पर जनता का गुस्सा जारी है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा की एक विधायक ने सीएम योगी को एक पत्र लिखकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं उन्होने पुलिस के व्यवहार पर कई सवाल उठाए। आगे की स्लाइड्स में जानिए भाजपा विधायक ने क्या कहा ...
विवेक तिवारी हत्याकांड
हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से विधायक रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन व जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने लिखा कि इस घटना ने प्रदेश प्रशासन और पुलिस की छवि धूमिल की है।
विवेक तिवारी हत्याकांड
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही गई जबकि वो थाने में बयान देता नजर आया। वहीं, पीड़ित परिवार ने लखनऊ जिलाधिकारी द्वारा धमकाये जाने की बात भी कही है जो कि बेहद शर्मनाक है। रजनी तिवारी ने लिखा कि इस घटनाक्रम में स्थानीय प्रशासन का व्यवहार पक्षपातपूर्ण प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक तिवारी हत्याकांड
इतना ही नहीं रजनी ने आगे लिखा कि विधानसभा के 403 सदस्यों में से एक होने के नाते मैं भी सरकार का हिस्सा हूं। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का उचित निर्वहन करने में पक्षपात या मनमानी करता है तो उस स्थिति से अापको अवगत कराना मेरा दायित्व है।
Hardoi's Shahabad MLA Rajani Tiwari has written letter to UP CM questioning police proceedings in #VivekTiwari case;says,”Police told media the accused was arrested,but he came to file FIR&even gave statement to media.” She has demanded strict action against police&Dist Collector
— ANI UP (@ANINewsUP) September 30, 2018
विज्ञापन
विवेक तिवारी हत्याकांड
रजनी ने अपनी कलम यहीं नहीं रोकी। उन्होने मुख्यमंत्री से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग भी की। आपको बता दें कि शुक्रवार रात विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।