उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे आरोपों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और विधायक पर आरोपों की उंगलियां उठने लगी हैं। हमीरपुर सदर सीट के विधायक अशोक चंदेल पर जमीन पर कब्जे के आरोप का मामला सामने आया है। विधायक चंदेल पर यह आरोप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान लगा।
2 of 5
जनसभा में पहुंची महिला से पुलिस की भिड़ंत।
उरई में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों के बीच मौजूद एक महिला ने सीएम के संबोधन के बीच दोनों हाथ उठाकर चिल्लाते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। विधायक चंदेल पर जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। उसकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचती, उससे पहले महिला पुलिस कर्मियों ने उसे घेर लिया।
3 of 5
जनसभा में पहुंची महिला से पुलिस की भिड़ंत।
हिरासत में लेने की कोशिश के बीच महिला की सिपाहियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस का कहना है कि सीएम का कार्यक्रम पूरा होने के बाद उसे जाने दिया। पुलिस के मुताबिक महिला हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र के गांव जखेता निवासी रामन देवी उर्फ प्रेमलता पुत्री राम बहादुर का आरोप है कि विधायक अशोक चंदेल ने उनके पिता की 50 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है।
4 of 5
जनसभा में पहुंची महिला से
कई महीनों से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, पर हर किसी ने अनसुनी कर दी। आरोप लगाया कि अशोक चंदेल बाहुबली हैं, जिससे उसे न्याय नहीं मिल रहा। उसे सीएम से मिलकर न्याय की उम्मीद थी लेकिन मिलने नहीं दिया गया।
5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठक करते हुए
उधर, एडीएम प्रर्मिल कुमार का कहना है कि महिला ज्ञापन देने आई और उसे किनारे खड़ा किया गया था, पर वह अचानक वह उग्र हो गई और बीच सभा में पहुंचने का प्रयास करने लगी। उसे कार्यक्रम स्थल से हटाने के बाद उसका ज्ञापन सीएम तक पहुंचवा दिया गया है।विधायक अशोक चंदेल ने कहा कि महिला और उसके भाई वीर सिंह का जमीनी विवाद है। एक बार उनके पास मामला आया था, तब उन्होंने कहा था कि किसी दिन दोनों पक्ष आए, तब वह समझौता कर देंगे, पर कोई आया नहीं है। विधायक ने जमीन हड़पने के मामले को पूरी तरह निराधार बताया।