फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता के विवादित बोल, बच्चों की तुलना भिखारियों से की

Tue, 30 Jan 2018 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's controversial speech compared children to beggars
सुनील बंसल
एक ओर केंद्र और राज्य सरकारें देश के भविष्य " नौनिहाल बच्चों" के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं तो वहीं भाजपा के ही एक नेता सरकारी स्कूलों में मिड्डे मील खाने वाले बच्चों की तुलना भिखारियों से कर दी। भाजपा के इस नेता के बेतुके बयान की काफी आलोचना और विरोध हो रहा है। जानें इस नेता ने अपने बयान पर सफाई देते हुए क्या कहा...


 
BJP leader's controversial speech compared children to beggars
सुनील बंसल
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने मिड-डे मील को लेकर विवादित बयान दिया है। सपा पर निशाना साधते हुए दो साल पहले की एक घटना का जिक्र कर कहा कि बताओ जिस प्रदेश के बच्चे भिखारी जैसे बर्तन लेकर खड़े हों, उस प्रदेश का क्या विकास होगा। 
 
BJP leader's controversial speech compared children to beggars
सुनील बंसल
बंसल रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत के प्रदेश अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader's controversial speech compared children to beggars
सुनील बंसल
उन्होंने कहा कि दो साल पहले वे एक सड़क से गुजर रहे थे। सड़क किनारे खड़े कुछ छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल ड्रेस (खाकी) में हाथों में बर्तन लिए देखा तो गाड़ी रुकवा दी। बच्चों के बीच जाकर पूछा कि वे यहां क्या कर रहे हैं। इस पर बच्चों ने कहा कि अभी उन्हें खाना मिलेगा। इस पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से एक-एक स्कूल की व्यवस्था सही करने के लिए कहा। 

 
विज्ञापन

बंसल ने दी सफाई

BJP leader's controversial speech compared children to beggars
सुनील बंसल
मेरे कहने का आशय वह नहीं था। मैंने किसी बच्चे की तुलना भिखारी से नहीं की। मैंने तो दो साल पहले जैसा देखा था, उसी को शब्दों के माध्यम से बयां किया है। बच्चे केवल खाने के लिए स्कूल जाते थे। तब का सिस्टम गलत था।
-सुनील बंसल, प्रदेश संगठन मंत्री, भाजपा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed