फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब भाजपा नेता ने मायावती को बताया दलित मसीहा, और न जाने क्या क्या बोल गए!

Wed, 23 Jan 2019 07:34 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
bjp leader comment on bsp supremo mayawati
साधना सिंह - मायावती

भाजपा नेता साधना सिंह के मायावती पर विवादित बयान आने के बाद एक और भाजपा नेता का मायावती को लेकर बयान आया है। लोक सभा चुनाव 2019 शुरु होने से पहले ही नेताओं ने अपनी जुबानी जंग शुरु कर दी है। इसी जुबानी जंग में भाजपा के ये नेता बसपा सुप्रीमों मायावती को जाने क्या क्या बोल गए। 

 

bjp leader comment on bsp supremo mayawati
मायावती-भगवती सागर
विधानसभा बिल्हौर के भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर को अपनी ही पार्टी की महिला विधायक साधना सिंह द्वारा दलित और बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई टिप्पणी बहुत अखर गई। विधायक ने साधना सिंह को दलित विरोधी करार देते हुए मायावती को दलितों का मसीहा बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अपील की है।
bjp leader comment on bsp supremo mayawati
भगवती सागर भाजपा नेता
बिल्हौर विधायक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपाई और समर्थकों में चर्चाएं हैं। बिल्हौर भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर ने बताया कि वह अखिल भारतीय संत बाबा साहब आंबेडकर मिशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader comment on bsp supremo mayawati
भाजपा नेता भगवती सागर
उनके द्वारा जो पत्र लिखा गया है, वह इसी संस्था के लेटर पैड पर है। वह विधायक से पहले एक दलित हैं। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो ने दलितों के हित में कई वर्षों तक उन्होंने संघर्ष किया। उन्होंने सीएम, पीएम और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक दलित और दलित संगठन का पदेन अध्यक्ष होने के नाते लिखा है।
विज्ञापन
bjp leader comment on bsp supremo mayawati
मायावती
उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकसभा चुनाव हैं यदि पार्टी के विधायक ही मायावती जैसे दलितों की मसीहा कहे जाने वाले नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करेंगे तो मिशन 2019 में दलित भाजपा से कट सकते हैं। बिल्हौर विधानसभा दलित बाहुल्य है यहां अधिकांश भाजपा समर्थक बसपा सुप्रीमो का अपमान नहीं बर्दाश्त करेंगे। मालूम रहे कि विधायक भगवती प्रसाद सागर बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं और वर्ष 2017 में भाजपा में इंट्रीकर बिल्हौर से विधायक चुने गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed